फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Illegal recovery in the name of installing meter on new connection

नए कनेक्शन पर मीटर लगाने के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत

Sat, 21 May 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Illegal recovery in the name of installing meter on new connection
कैराना। व्हाट्सएप ग्रुप पर विद्युत विभाग में नए कनेक्शन पर मीटर लगाने के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत की गई। जिसके बाद अधीक्षण अभियंता ने एसडीओ को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के जिलाध्यक्ष अभिषेक जैन ने कैराना विद्युत समस्या नामक व्हाट्सएप ग्रुप पर एक शिकायत की। जिसमें आरोप लगाया कि कैराना में विद्युत विभाग में लगभग 6 साल से एक व्यक्ति नए कनेक्शन अप्लाई होने के बाद नए मीटर लगाता है। वह उपभोक्ता से 300 रुपये अवैध वसूली करता है। जिसका विभाग में सरकारी या प्राइवेट कोई भी पद नहीं हैं। बकाया पर कनेक्शन कर देते हैं, जो 300 रुपये नहीं देता उसका कनेक्शन नहीं होने देते। जबकि मीटर की कीमत उपभोक्ता बिल में देता है। 6 साल से विद्युत विभाग मौन क्यों है। अधिकारियों से पूछने पर कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाता। इसलिए विद्युत विभाग के जिला लेवल के अधिकारी इसको संज्ञान में लेकर तुरंत कार्रवाई के आदेश दें। जिसके बाद ग्रुप में जुड़े अधीक्षण अभियंता एके वर्मा ने शिकायत का जवाब देते हुए लिखा कि उपभोक्ताओं को जागरूक करें कि कनेक्शन करने आए हुए व्यक्ति को कोई भी पैसा न दें। उपभोक्ता जो भी पैसा दें, उसकी रसीद अवश्य प्राप्त कर लें और संबंधित कार्यालय से यह भी पता कर लें कि उसे दी गई रसीद सही है या फर्जी है। वहीं उन्होंने उपखंड अधिकारी कैराना को इस संबंध में कार्रवाई के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed