फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Illegal occupation of the pond in Hasanpur Luhari, water filled at the bus stand

Shamli News: हसनपुर लुहारी में तालाब पर अवैध कब्जा, बस स्टैंड पर भरा पानी

Mon, 16 Jun 2025 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Illegal occupation of the pond in Hasanpur Luhari, water filled at the bus stand
जलालाबाद में तालाब पर फैला अवैध कब्जा। संवाद
जलालाबाद। गांव हसनपुर लुहारी में बस स्टैंड के निकट प्राचीन तालाब पर अवैध कब्ज़ा करने का सिलसिला तेजी से बढ़ता जा रहा है। तालाब की जमीन पर पक्के निर्माण हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

हसनपुर लुहारी गांव की आबादी लगभग 30 हजार है, गांव में मुख्य बस स्टैंड चौक के नजदीक लगभग 15 बीघा का तालाब है, जिस पर अवैध कब्जा है। बाकी बचे तालाब का सीमांकन नहीं हुआ है, जिस कारण तालाब पर लगातार अवैध कब्ज़ा बढ़ता जा रहा है, तालाब की पिछले चार सालों से सफ़ाई नहीं हुई है जिसके कारण पानी बस स्टैंड पर भरा रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब पर अतिक्रमण की शिकायत कई बार की जा चुकी है, लेकिन हर बार आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। लगभग तालाब का आधे से अधिक हिस्सा अतिक्रमण की चपेट में आ चुका है।
विज्ञापन

ये बाले ग्रामीण
- गांव में बरसात के मौसम में बस स्टैंड तालाब का रूप ले लेता है तालाब पर अतिक्रमण की समस्या बहुत समय से चली आ रही है, शिकायत भी की पर कोई परिणाम नहीं निकला। - अमित कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

-तालाब पर अतिक्रमण के कारण बस स्टैंड पर जल भराव की स्थिति बनी हुई है, कई सालों से तालाब की सफाई नहीं हुई है, जिसके कारण पानी तालाब में नहीं जा पता है और जलभराव की स्थिति बन जाती है।- योगेंद्र कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed