फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Illegal hoardings spoil the look of the city

Shamli News: अवैध होर्डिंग ने बिगाड़ दी शहर की सूरत

Tue, 30 Jan 2024 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Illegal hoardings spoil the look of the city
शामली। शहर में अवैध तरीके से लगे होर्डिंग व पोस्टर शहर की खूबसूरती बिगाड़ रहे हैं। ऐसा कोई चौक-चौराहा नहीं, जहां अवैध होर्डिंग्स की भरमार न हो। विभागीय अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी अनजान बने हुए हैं। हैरत की बात है कि नगर पालिका ने होर्डिंग लगाने का ठेका तक नहीं छोड़ा है।
विज्ञापन

शहर के फव्वारा चौक, दिल्ली रोड, विजय टाकिज, वर्मा मार्केट, रेलवे क्रासिंग के पास, गुरुद्वारा रोड, एसटी तिराहा, झिंझाना रोड, कैराना रोड, वीवी डिग्री काॅलेज के सामने, गुड़ मंडी के पास आदि स्थानों पर पिछले काफी समय से अवैध होर्डिंग लगाए गए हैं, जो शहर की सूरत को बिगाड़ रहे हैं। यही नहीं अवैध होर्डिंग हादसों का भी सबब बन सकते हैं। हैरत की बात है कि नगर पालिका के अधिकारी सब कुछ जातने हुए अनजान बने हुए हैं। अवैध रूप से होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई तक करना मुनासिब नहीं समझते हैं।
विज्ञापन

गलत तरीके से सड़क पर बैनर, पोस्टर अथवा होर्डिंग लगाने वालों से जुर्माना वसूलने का प्रावधान है। वहीं नगर पालिका के अफसरों का कहना है कि होर्डिंग लगाने वालों का नाम, पता न होने के कारण जुर्माना नहीं वसूल पा रहे हैं, जबकि हर होर्डिंग-बैनर में साफ तौर पर निवेदकों के नाम दर्ज रहते हैं। राजनीतिक रसूखदारों की वजह से भी नगर पालिका प्रशासन का जुर्माना वसूलने में पसीना छूट जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-इन स्थानों पर नहीं लगा सकते होर्डिंग्स

नगर पालिका की सीमा में विज्ञापन बोर्ड या होर्डिंग लगाने के लिए नगर पालिका से अनुमति लेनी पड़ती है। आवेदक को विज्ञापन लगाने के लिए नगर पालिका को पत्र लिखकर पूरी प्रक्रिया पूर्ण करनी होती है। अनुमति मिलने के बाद ही कोई विज्ञापन बोर्ड या होर्डिंग शहर में लगाया जा सकता है। नियमानुुसार सार्वजनिक स्थान, स्ट्रीट लाइट, बिजली के पोल पर होर्डिंग लगाया नहीं जा सकता है। निजी भवनों पर भी बिना अनुमति होर्डिंग लगाना अवैध है।

-बिना अनुमति नहीं लगा सकते हैं विज्ञापन

नगर पालिका सीमा में विज्ञापन या होर्डिंग लगाने के लिए नगर पालिका से अनुमति लेनी पड़ती है। आवेदक को विज्ञापन लगाने के लिए नगर पालिका को पत्र लिखकर पूरी प्रक्रिया को पूर्ण करना होता है। नगर पालिका की अनुमति के बाद ही कोई विज्ञापन या होर्डिंग शहर में लगाया जा सकता है।
..........
यह बोले लोग...

अवैध होर्डिंग के कारण जिले की सूरत बिगड़ रही है। विभागीय अधिकारियों को अवैध रूप से होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। होर्डिंग के कारण हादसों के होने का खतना बना रहता है।
सुमित बंसल, व्यापारी
--
...
होर्डिंग या फिर अन्य विज्ञापन लगाने के स्थान निर्धारित होने चाहिएं। बिजली के पोल या फिर धार्मिक स्थलों पर होर्डिंग नहीं लगने चाहिएं। ऐसे लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई हो।
- पप्पू दुकानदार, शामली
....
शहर में पिछले काफी समय से लगातार होर्डिंग की संख्या बढ़ रही है, जो जहां चाहे, होर्डिंग लगा देता है। ऐसे लोगों के खिलाफ प्रशासन को अभियान चलाकर कार्रवाई करनी चाहिए।

नितिन, शामली



इन्होंने कहा...
अवैध होर्डिंग के खिलाफ नियमित अभियान चलाया जाता है। होर्डिंग जब्त कर ली जाती हैं। आय बढ़ाने के लिए नए टेंडर जल्द ही कराए जाएंगे। अभी टेंडर नहीं छोड़े गए हैं। अवैध रूप से होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ जल्द ही अभियान चलाया जाएगा।
- रामेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed