{"_id":"6492ef84e2c811e3a90e6744","slug":"illegal-encroachment-removed-from-the-pond-shamli-news-c-26-1-smrt1046-4681-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: तालाब से हटवाया अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: तालाब से हटवाया अवैध कब्जा
विज्ञापन
फोटो
ऊन। गागोर में ग्रामीणों ने तालाब पर अवैध कब्जा कर रखा है, जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान ने अधिकारियों से की थी। बुधवार को तहसीलदार राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंची और पैमाइश कर अवैध कब्जा हटवाया।
गांव गागोर में ग्रामीणों ने खसरा नंबर 567 तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। इस कारण तालाब की सफाई नहीं हो रही है। ग्राम प्रधान देवेंद्र ने तालाब को कब्जा मुक्त कराने की शिकायत डीएम से की थी, जिसके बाद बुधवार को तहसीलदार सचिन कुमार वर्मा राजस्व टीम व पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे पैमाइश करा कर जेसीबी से अवैध कब्जे हटवाए। ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह ने बताया कि तालाब से अतिक्रमण हटवाकर चारों तरफ नाले का निर्माण किया जाएगा। साथ ही साफ-सफाई कराकर पौधारोपण व बैठने के लिए सीटें बनवाई जाएंगी। तहसीलदार सचिन कुमार वर्मा ने बताया कि शिकायत पर तालाब की पैदाइश कर अतिक्रमण हटवाया गया है।