फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Illegal colonies demolished at four places

Shamli News: चार स्थानों पर अवैध काॅलोनियों को कराया ध्वस्त

Sat, 10 Aug 2024 05:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 10 Aug 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Illegal colonies demolished at four places
शामली कैराना रोड पर अवैध कॉलोनी में धवस्ती करण का कार्य
शामली। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल के साथ शुक्रवार को शहर के चार स्थानों पर 28 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध काॅलोनियों को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण की कार्रवाई से अवैध काॅलोनी संचालकों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा ने शामली शहर में विकसित की गई अवैध काॅलोनियों की भूमि चिह्नित करके प्राधिकरण के अफसरों की टीम गठित की। शुक्रवार को प्राधिकरण के सचिव आदित्य प्रजापति के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण का अभियान चलाया। सचिव आदित्य ने बताया कि मनोज जैन ने शिव विहार कॉलोनी के सामने कैराना रोड शामली में पांच बीघा, रामपुरम में शमीम ने पांच बीघा, मूलचंद जैन ने आठ बीघा और सन्नी जैन ने दस बीघा भूमि में अवैध रूप से कॉलोनी विकसित कर प्लॉटिंंग की थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को टीम ने चार स्थानों पर जेसीबी मशीन चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान अधिशासी अभियंता विनीत अग्रवाल, अवर अभियंता अंबरीश चौहान मौजूद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed