{"_id":"57434e5d4f1c1bd725690873","slug":"ill-from-food-poisoning-seven","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड प्वाइजनिंग से सात बच्चे बीमार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड प्वाइजनिंग से सात बच्चे बीमार
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Tue, 24 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
food poisoning
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शहर के गोशाला रोड पर फूड प्वाइजनिंग के कारण एक ही परिवार के सात बच्चों की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
गोशाला रोड पर बहादुर का परिवार रहता है। इनके मकान में जसबीर और भूपेंद्र के परिवार भी किराए पर रहते हैं। बहादुर का बेटा बबीस रविवार रात बाजार से मिल्क शेक खरीदकर लाया था। बहादुर की बेटी अन्नू, अंकुर, आंचल, बबीस, रिया तथा जसबीर के बेटे रवि तथा भूपेंद्र की बेटी हिमानी ने मिल्क शेक पी लिया।
बहादुर अपने घेर में जाकर सो गया। देर रात बच्चों की हालत बिगड़ने लगी और उन्हें उल्टी लग गई। देर रात आंधी और बारिश के चलते बच्चों को किसी अस्पताल भी नहीं ले जाया जा सका। जिस कारण सुबह तक उनकी हालत और खराब हो गई। दो बच्चे तो बेहोश भी हो गए। सुबह जब बहादुर घर पहुंचा, तो बच्चों की हालत देखकर दंग रह गया।
विज्ञापन
इसके बाद सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। डाक्टरों ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग के कारण बच्चों की हालत बिगड़ी है। परिजनों का कहना था कि शहर में विभिन्न स्थानों पर ठेली वाले मिलावटी मिल्क शेक और आइसक्रीम बेच रहे हैं, जिस कारण उनके परिवार के बच्चोें की हालत खराब हुई। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मिलावटी खाद्य सामान बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।