{"_id":"68448a082766478b160669f6","slug":"if-you-want-admission-in-ba-at-affordable-fees-then-apply-in-three-colleges-shamli-news-c-26-1-aur1003-143390-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बीए में सस्ती फीस में प्रवेश चाहिए तो तीन कॉलेजों में करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बीए में सस्ती फीस में प्रवेश चाहिए तो तीन कॉलेजों में करें आवेदन
विज्ञापन
शामली। अगर छात्र-छात्राओं को यूजी कोर्स बीए में महंगी फीस की मार नहीं झेलनी है तो जनपद के तीन काॅलेजों में दाखिला ले सकते है। तीनों काॅलेजों में लगभग 1100 सीटें उपलब्ध है। आवेदन करते समय पहले छात्र-छात्रा इन कॉलेजों को प्राथमिकता दे सकते हैं।
मां शाकंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध जनपद के डिग्री काॅलेजों में यूजी कोर्सों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि फिलहाल 15 जून है, लेकिन तिथि बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। यदि जनपद के छात्र-छात्रा बीए में दाखिला लेते समय महंगी फीस की मार नहीं झेलनी है तो उन्हें जनपद के दो राजकीय व एक एडेड कॉलेज में ही प्रवेश लेकर बच सकते है। पंजीकरण कराते समय छात्र-छात्राओं को इन कॉलेजों को प्राथमिकता देनी होगी।
यदि जनपद मुख्यालय पर दाखिला लेना है तो उन्हें शामली के वीवी पीजी कॉलेज को प्राथमिकता देनी होगी। कॉलेज में बीए वर्ग की लगभग 600 सीटें है। कॉलेज में बीए की एक वर्ष की फीस लगभग 2500 रुपये है। अगर इससे भी कम फीस में बीए की पढ़ाई करनी है तो उन्हें राजकीय पीजी कॉलेजों के लिए पंजीकरण कराना होगा। विजय सिंह पथिक राजकीय पीजी कॉलेज कैराना की बात की जाए तो कॉलेज मेें बीए वर्ग की 320 सीटें उपलब्ध है। कॉलेज में बीए की फीस लगभग 1100 से 1400 के लगभग है।
विज्ञापन
वहीं कस्बा कांधला में संचालित राजकीय पीजी महाविद्यालय की बात की जाए तो बीए वर्ग में कॉलेज में 240 सीटें उपलब्ध है। इस कॉलेज में बीए की लगभग 1400 रुपये ही फीस ली जाती है। प्राइवेट कॉलेजों की बात की जाए तो इन कॉलेजों में बीए की एक वर्ष की फीस 7500 से 10 हजार रुपये तक वसूली जाती है।