फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   If you enter the queue side then the 'no entry'

रांग साइड से घुसे तो ‘नो एंट्री’

Tue, 04 Apr 2017 12:10 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Apr 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
If you enter the queue side then the 'no entry'
traffic news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शहर में आए दिन बढ़ती जाम की समस्या से लोगों को निजात     दिलाने के लिए यातायात पुलिस हो गई है। नई सरकार बनते ही यातायात पुलिस ने अब ड्यूटी करने का तरीका थोड़ा बदल लिया है।    पुलिस ने गलत साइड से घुसने   वाले वाहनों पर नकेल कसते हुए जाम की समस्या को कम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


शहर में सबसे बड़ा जाम का कारण फाटक बंद होने के बाद छोटे वाहन बनते हैं। जो गलत साइड से घुसकर फाटक के पास पहुंच जाते हैं और फाटक खुलते ही तेजी से निकलने के कारण फंस जाते हैं। दोनों ओर से वाहनों के नहीं निकलने के कारण जाम लगता है। किसी भी साइड के वाहन नहीं निकल पाते और वाहनों की संख्या बढ़ती रहती है। शहर के धीमानपुरा और बुढ़ाना रोड की फाटक पर आए दिन यही हाल रहता है। अब से पहले पुलिस गलत साइड से आने वाले छोटे वाहनों को नहीं रोकती थी। जिससे जाम लगने के बाद उन्हें बाद में घंटों मशक्कत करनी पड़ती थी। 
विज्ञापन


अब नई सरकार बनने के      बाद यातायात पुलिस ने अपने काम करने के तरीके में बदलाव करते   हुए जाम की समस्या को खत्म करने की ठान ली है। रविवार को शहर के दोनों फाटक बंद होने के         समय यातायात पुलिस पहले ही खड़ी नजर आई। वाहनों को अपनी साइड सही तरीके से लाइन    लगवाई गई। जिससे फाटक खुलने के बाद एक दम सही तरीके से संचालन हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुढ़ाना रोड फाटक पर भी बाईपास से गुजरने वाले बडे़    वाहनों को मेरठ रोड पर चलने से पहले ही रोक दिया गया। वहीं,    शहर के बीच मैन रोड पर धीमानपुरा फाटक के दोनों ओर यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहे। उन्होंने फाटक बंद होने के बाद किसी      भी वाहन को गलत साइड से फाटक के पास नही पहुंचने दिया।       किसी बाइक सवार ने जाने की कोशिश    भी की तो हड़काया। अगर पुलिस आगे भी इसी नियम पर चलती रही तो शायद फाटक बंद होते समय लगने वाले जाम से काफी राहत मिलेगी। 


एसपी के निर्देश पर यातायात पुलिसकर्मी और होमगार्डों को ड्यूटी पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, फाटक बंद होते समय गलत साइड से आने वाले छोटे वाहनों के लिए चालान    काटने का अभियान चलाया गया है। जल्द ही जाम की समस्या को समाप्त कर दिया जाएगा। - एसएसआई, भंवर सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed