फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   If you do not work, get it transferred

उद्यमियों को परेशान करने वाले अधिकारी जिले में नहीं रह सकेंगे

Sun, 29 Sep 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
If you do not work, get it transferred
शामली दिल्ली रोड पर आयोजित एक जनपद एक उम्पादन लौह कला प्रदर्शनी में विधायक तेजेन्द्र निर्वाल को - फोटो : SHAMLI
काम करें नहीं तो करा लें तबादला
विज्ञापन

शामली। सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि उद्यमियों का उत्पीड़न किसी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। विभागीय अफसर साफ मन से काम करें। उद्यमी, व्यापारी या आमनजन को परेशान करने वाले अफसर अपना तबादला कराकर यहां से चले जाएं।
शनिवार शाम को दिल्ली रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित दो दिवसीय उद्यम समागम एक जनपद एक उत्पाद (लौह कला) प्रदर्शनी का समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार उद्योगों को बेहतर सुविधाएं दे रही हैं। उद्योग धंधे बढ़ने से ही देश-प्रदेश का विकास होता है। कहा कि यहां के उद्यमी या जनता को परेशान ना करें। यहां रहकर साफ मन से काम करना होगा वरना अपना तबादला कहीं और करा लें। शामली इंडस्ट्रियल स्टेट मैन्यूफेक्चयरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित गोयल ने कहा कि शामली में पहली बार आयोजित उद्यम समागम और प्रदर्शनी से यहां के उद्यमियों को नई-नई तकनीकी जानकारी मिली है। इससे उद्यमियों को बहुत लाभ मिला है। सरकार द्वारा लघु उद्योगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी गई है। तकनीकी सत्र में एमएसएमई विकास संस्थान आगरा के सहायक निदेशक बीके यादव व अन्य विशेषज्ञों ने उद्यमियों, नवयुवकों और प्रोफेशनल कोर्स करने वाले छात्रों को उद्यम लगाने से लेकर उसकी मार्केटिंग, क्वालिटी आदि की जानकारी दी गई। इस अवसर पर आईआईए के चेयरमैन अशोक मित्तल ने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से उद्योग के संबंध में जो तकनीकी जानकारी मिली है। इससे उद्यमियों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता जेेके पाल, जेके जैन, अशोक बंसल, मोहित जैन, अभिनव जैन, अनुज गर्ग, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उद्यमियों के सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा : एसपी
एसपी अजय कुमार ने कहा कि उद्यम और व्यापार के लिए आवश्यक माहौल मिले, शासन-प्रशासन की लगातार यही कोशिश रहती है। सरकार की प्राथमिकता है कि आम आदमी से लेकर उद्यमी को इज्जत और सम्मान मिले। अगर कोई उद्यमी के सम्मान को किसी तरह की ठेस पहुंचाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उद्यमियों को भरोसा दिलाया कि उनके सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगा। कोई पुलिस वाला उनकी गाड़ी को रोककर बेवजह परेशान नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में उद्यमियों की शिकायत मिलने पर एक इंस्पेक्टर को निलंबित ही नहीं किया गया, बल्कि उसे जिले से बाहर का रास्ता दिखाया गया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मियों से कहा है कि उद्यमियों का सम्मान करे और उनके काम प्राथमिकता पर किए जाएं। सीएफओ की एनओसी देने में आनाकानी की शिकायत पर एसपी ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed