फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   If you do not get the Samman Nidhi, then come to the camp

Shamli News: सम्मान निधि नहीं मिली तो कैंप आइए

Mon, 29 May 2023 05:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 05:05 PM IST
विज्ञापन
If you do not get the Samman Nidhi, then come to the camp
जलालाबाद। यदि आपको अब तक किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिला है या फिर किसी अन्य कारण के चलते आपकी किसान सम्मान निधि बीच में अटक गई है तो परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

हसनपुर लुहारी गांव में दो जून को पंचायत घर में एक शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें अधिकारी लोगों की किसान सम्मान निधि से संबंधित परेशानियों को दूर करेंगे। कैंप के दौरान डाक विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे, क्योंकि यदि किसी किसान का अब तक खाता नहीं खुला है तो मौके पर ही उसका खाता खोलकर किसान सम्मान निधि का रास्ता साफ किया जाएगा। इसके अलावा यदि किसी के आधार कार्ड में कोई समस्या है यह फिर किसान सम्मान निधि के दस्तावेजों में आधार कार्ड नहीं लगाया है तो इस समस्या का भी मौके पर ही समाधान किया जाएगा। हसनपुर लुहारी गांव के ग्राम पंचायत सचिव नीरज सैनी ने बताया कि इस शिविर में किसान सम्मान निधि से संबंधित किसानों की सभी समस्याओं को दूर किया जाएगा। इसलिए उन्होंने अनुरोध किया है कि यदि किसी व्यक्ति के पात्र होने के बाद भी किसान सम्मान निधि नहीं मिल रही है या फिर पिछले कुछ महीनों से किसी किसान की सम्मान निधि अटक गई है तो वह शिविर में पहुंचकर अपनी किसान सम्मान निधि दोबारा चालू करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed