फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   If you are honest and correct then what is the problem in writing the name: Shraddhanand

सच्चे हो, सही हो तो नाम लिखने में क्या दिक्कत : श्रद्धानंद

Mon, 22 Jul 2024 03:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 22 Jul 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
If you are honest and correct then what is the problem in writing the name: Shraddhanand
शामली जैन धर्मशाला में प्रवचन करते जैन मुनि  श्रदानंद जी महाराज व पवित्रानंद  जी माहराज
शामली। जैन मुनि 108 श्रद्धानंद महाराज ने कहा कि राजनीति धर्म अनुसार होनी चाहिए, धर्म के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कांवड़ यात्रा में होटल, ढाबों, ठेलाें पर संचालकों के नाम लिखने के बारे में कहा कि जो सच्चे हैं, सही है, वे चाहे हिंदू हो या मुसलमान उन्हें अपने नाम लिखने से कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए, इसमें कोई बुरी बात नहीं है।
विज्ञापन

रविवार को तालाब रोड स्थित जैन धर्मशाला में चातुर्मास के दौरान मुनि 108 श्रद्धानंद महाराज ने प्रेस वार्ता में कहा कि देश में राजनीति हो यह अच्छी बात है, लेकिन जिस देश में धर्म की राजनीति आ जाए उस देश का कभी कल्याण नहीं हो सकता। जैन मुनि ने कहा कि संसद या विधानसभा में जय श्रीराम या और किसी अन्य अन्य धर्म से जुड़ा यदि कोई नारा लग रहा है तो उससे किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। लेकिन अगर दूसरे धर्म के लोग भी नारा लगाते है तो उस पर भी आपत्ति नहीं होनी चाहिए। जनसंख्या नियंत्रण के सवाल पर जैन मुनि ने कहा जनसंख्या का विषय देश के राजा को देखना होता है। यदि देश के राजा को लगता है कि इतनी जनसंख्या से कोई परेशानी नहीं है तो जो चल रहा है ठीक लेकिन यदि देश चलाने में परेशानी आ रही है तो जनसंख्या नियंत्रण पर बात की जा सकती है। बहुत से ऐसे देश हैं जहां दो से अधिक बच्चों पर प्रतिबंध है। इस अवसर पर जैन मुनि 108 पवित्रानंद महाराज भी मौजूद रहे। इस दौरान जैन समाज के अध्यक्ष आलोक जैन, सचिन जैन व पंकज जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed