फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   If you are getting your children admitted, first find out about the recognition

Shamli News: बच्चों का करा रहे प्रवेश तो पहले मान्यता के बारे में कर लें जानकारी

Fri, 04 Apr 2025 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
If you are getting your children admitted, first find out about the recognition
- अभिभावकों को लुभावने ऑफर दे रहे हैं स्कूल संचालक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। एक अप्रैल से विद्यालय नए सत्र की शुरुआत हो गई है। निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए मारामारी होगी। यदि आप अपने बच्चों का किसी स्कूल में दाखिला कराने की सोच रहे हैं तो सावधानी बरतें। प्रवेश दिलाने से पहले स्कूल की मान्यता जरूर जांच लें। जनपद में कई स्कूल बिना मान्यता के चल रहे हैं।
मार्च की शुरुआत में ही स्कूलों में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई थी। हर स्कूल संचालक ज्यादा से ज्यादा अभिभावकों को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास कर रहा है। सेवानिवृत शिक्षक ओमपाल ने बताया कि कई स्कूलों की ओर से तरह-तरह के प्रलोभन देकर अहम जानकारियां छिपा रहे हैं। कई स्कूलों की तो किसी बोर्ड से संबद्धता ही नहीं है, लेकिन उनके गेट पर प्रचार में वह इस तरह से नाम लिखते हैं कि धोखा खा जाते हैं। स्कूल संचालकों की ओर से अभिभावकों को प्रवेश शुल्क में छूट सहित कई लुभावने ऑफर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर से देहात तक जनपद में 100 से ज्यादा स्कूल बिना मान्यता के संचालित है। शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा स्कूल ऊन ब्लॉक में संचालित है, इसलिए दाखिला कराने से पूर्व सभी अभिभावक एक बार उसके बारे में पता जरूर कर लें। जिससे बाद में कोई परेशानी न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इन्होंने कहा
प्रवेश के समय अभिभावकों को स्कूलों से मान्यता के कागजात देखने का अधिकार है। पहली से आठवीं तक कक्षा में प्रवेश दिला रहे हैं तो आरटीई पोर्टल पर जाकर स्कूलों की जानकारी कर सकते हैं। प्रवेश से संबंधित किसी भी अभिभावक या बच्चे को कोई समस्या है तो वह कार्यालय में संपर्क कर सकता है। जो विद्यालय मानकों को पूरा नहीं कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी। - लता राठौर, बीएसए

- प्रवेश के समय अभिभावकों को स्कूल की मान्यता की जांच कर लेनी चाहिए। बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर आवश्यक जानकारी की जा सकती है। इसके बाद ही प्रवेश में हिस्सा लें। प्रवेश संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या के लिए कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। - जेएस शाक्य, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed