फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   If women have problem then one stop center will help

महिलाओं को समस्या है तो वन स्टाप सेंटर करेगा मदद

Sat, 17 Jul 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
If women have problem then one stop center will help
शामली। कांधला में वन स्टॉप सेंटर की ओर से अफकार इंडिया फाउंडेशन ने महिलाओं को कानूनी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाएं एवं लड़कियां किसी भी परेशानी में उन्हें कॉल कर सहायता हासिल कर सकती हैं।
विज्ञापन

शनिवार को कांधला में बाईपास रोड पर स्थित एक मोहल्ले में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वन स्टॉप सेंटर शामली की प्रभारी गजाला त्यागी ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए बना हुआ है। यदि किसी महिला के साथ मारपीट, लड़कियों के साथ छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, एसिड अटैक, दहेज उत्पीड़न या अन्य कोई घटना होती है तो उसके लिए वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए कार्य किया जाता है। पीड़ित महिला के पुनर्वास के लिए परामर्श, चिकित्सीय सुविधा, तत्काल पुलिस सहायता, रेस्क्यू वेन आदि उपलब्ध है। महिला या लड़कियों के साथ कोई घटना हो तो तुरंत मदद पाने के लिए 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस आपात सेवा नंबरों पर कॉल कर मदद लें। कार्यक्रम के दौरान महिला नफीसा ने बताया कि उसकी पुत्रवधू अपने मायके से नहीं आ रही है। जब उसे लाने के लिए दबाव बनाया जाता है तो वह मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। इस पर सेंटर प्रभारी ने बताया कि उसे सेंटर पर बुलाकर बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन

सरवरी ने बताया की उनकी बेटी और दामाद के साथ उनके घर वाले मारपीट करते हैं। यदि वह विरोध करते हैं तो घर से निकालने की धमकी देते हैं। सेंटर प्रभारी ने बताया कि उन्हें प्रार्थनापत्र दें। मामले में मदद की जाएगी। उन्होंने बताया कि महिला हिंसा से जुड़े मामलों में वन स्टाप सेंटर मदद करता है। मौके पर वन स्टॉप सेंटर से प्रिंसी, पल्लवी, रचना, संस्था के आतिफ जंग, विशाल कुमार, यासमीन, आईसा, बिलाल, भूरा आदि मौजूद रहे। संचालन अफकार फाउंडेशन के निदेशक अकरम चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed