Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   If traffic police are found to be absent from intersections, a case will be recorded in the General Diary (GD).

Shamli News: चौराहों से ट्रैफिक पुलिस गायब मिली तो जीडी में दर्ज होगा मामला

Sun, 01 Nov 2026 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
If traffic police are found to be absent from intersections, a case will be recorded in the General Diary (GD).
शामली। शहर में लगातार लग रहे जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने यातायात व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय की जाएगी और उन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

फव्वारा चौक, बड़ा बाजार, मिल रोड, बुढ़ाना रोड, मुजफ्फरनगर रोड और अजंता चौक पर आए दिन जाम लगता है। इससे वाहन चालकों, राहगीरों, नौकरीपेशा लोगों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी होती है। खासकर सुबह और शाम के समय यातायात का दबाव बढ़ने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित होता है। बाजारों में खरीदारी करने आने वाले लोग भी जाम में फंस जाते हैं। पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद कई बार वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कड़े कदम उठाने को कहा है। उन्होंने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिसकर्मियों को अपने निर्धारित स्थान पर मुस्तैदी से ड्यूटी करने को कहा गया है। उन्हें जाम लगने पर तत्काल यातायात सुचारु कराने के लिए भी निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

-बाजारों और प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति
फव्वारा चौक और बड़ा बाजार में दुकानों के आसपास वाहनों की अधिक आवाजाही से जाम लगता है। मिल रोड पर भी व्यस्त समय में वाहन रेंगते हुए नजर आते हैं। बुढ़ाना रोड और मुजफ्फरनगर रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ने से लोगों को दिक्कत होती है। अजंता चौक पर भी अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-लापरवाही पर होगी कार्रवाई, पार्किंग भी जरूरी
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी की निगरानी की जाएगी। निर्धारित स्थान से गायब मिलने या लापरवाही बरतने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई होगी। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए प्रमुख चौराहों पर पुलिस की प्रभावी तैनाती आवश्यक है। बाजारों में व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा भी जाम से निजात दिलाने में सहायक होगी। वाहन चालकों को भी सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed