{"_id":"66982b6fd6eef0f77c0780c5","slug":"if-the-outstanding-sugarcane-payment-is-not-made-then-there-will-be-agitation-shamli-news-c-26-1-smrt1047-124703-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बकाया गन्ना भुगतान नहीं दिया तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बकाया गन्ना भुगतान नहीं दिया तो होगा आंदोलन
विज्ञापन
शामली। जिले की तीनों चीनी मिलों पर बीते पेराई सत्र 2023-24 का 257 कराेड़ 13 लाख रुपये बकाया है। जबकि वर्ष 2022-23 पेराई सत्र का शामली चीनी मिल पर 214 करोड़ रुपये बकाया है। मगर किसानों को बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है। विरोध में किसानों की पंचायत लिलौन गांव में आयोजित की गई। इसमें किसानों ने कहा कि यदि जल्द ही उनका बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया गया तो वे धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
वर्ष 2022-23 के गन्ना पेराई सत्र का अपर दोआब चीनी मिल शामली पर किसानों का 214 करोड़ रुपये बकाया है। वर्ष 2023-24 में पेराई का जिले की शामली, ऊन, थानाभवन चीनी मिलों पर किसानो का 257 करोड़ 13 लाख रुपये बकाया है। इसमें शामली चीनी मिल पर 20 करोड़ 25 लाख रुपये, थानाभवन चीनी मिल पर 167 करोड़ 26 लाख रुपये बकाया है। ऊन मिल पर किसानों का 70 करोड़ 62 लाख रुपये बकाया है। बकाया गन्ना भुगतान में सबसे हालात खराब शामली चीनी मिल की है। जिस पर पिछले दो पेराई सत्र का किसानों का 234 करोड़ 25 लाख रुपये बकाया है। अपर दोआब चीनी मिल शामली घाटे में जाने के कारण सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। आखिर में शामली की अपर दोआब चीनी मिल को त्रिवेणी समूह को बेचने को मजबूर होना पड़ा है। पिछले दो माह से त्रिवेणी समूह ने शामली चीनी मिल को अधिग्रहण किया हुआ है। मगर इसके बाद भी बकाया भुगतान नहीं किया गया।
बुधवार को लिलौन में बाबा संजय कालखंडे के आवास पर किसानों की पंचायत आयोजित की गई। खाप के चौधरी सजय कालखंडे ने कहा कि शामली चीनी मिल को त्रिवेणी समूह ने खरीद लिया है। त्रिवेणी समूह की ओर से किसानों का वर्ष 2022-23 का 214 करोड़ रुपये का बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया गया है। जल्द किसानों का चीनी मिल बकाया गन्ना भुगतान करें। बकाया गन्ना भुगतान न करने पर खाप चौधरियों से सलाह लेकर धरना दिया जाएगा । इस बाबत खाप चौधरियों की लिलौन में बृहस्पतिवार को पंचायत करके आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
बैठक मेें समन्वय समिति के अध्यक्ष मास्टर संजीव सिलावर, रणपाल निर्वाल, संजीव प्रधान सिंभालखा, यशपाल सिंह, राजेंद्र सिंह लिलौन, जितेंद्र टिटौली, बिल्लू सिंभालखा, लाल सिंह लिलौन, विनोद कुमार, धूप सिंह लिलौन, बालिंदर सिंह, जगपाल पहवान, मनोज, सतेंद्र सिंह, सहेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
इन्होंने कहा
शामली मिल के यूनिट हेड अनिल त्यागी का कहना है कि वर्ष 2022-23 के 214 करोड़ रुपये का बकाया गन्ना भुगतान का शेड्यूल बनाकर त्रिवेणी समूह मुख्यालय को भेजा गया था। बकाया गन्ना भुगतान का मुख्यालय से शेड्यूल आने के बाद किसानों को अवगत कराया जाएगा।
चीनी मिलें 750 करोड 71 लाख रुपये कर चुकी हैं बकाया गन्ना भुगतान
सवाद न्यूज एजेंसी-
शामली। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2023-24 में जिले की चीनी मिलों की ओर से 750 करोड़ 71 लाख रुपये का किसानों का भुगतान किया गया है। जिले की मिलों पर 257 करोड़ 13 लाख रुपये किसानों का बकाया गन्ना भुगतान है। वर्ष 2023-24 में 750 करोड़ 71 लाख रुपये में शामली मिल की ओर से 255 करोड 14 लाख रुपये, ऊन मिल की ओर से 256 करोड़ 13 लाख रुपये, थानाभवन मिल की ओर से 239 करोड़ 44 लाख रुपये का भुगतान किया गया।
वर्ष 2023-24 पेराई सत्र का जिले की चीनी मिलों का बकाया गन्ना भुगतान का आंकड़ा...
चीनी मिल- -बकाया भुगतान करोड रूपये में
1- शामली- 20 करोड़ 25 लाख रुपये-
2- ऊन - 70 करोड़ 62 लाख रुपये
3- थानाभवन- 167 करोड.26 लाख रुपये
बकाया कुल योग - 257 करोड़ 13 लाख रुपये
-- -- -- -- -