फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   If sugarcane payment is not made, farmers warned to stop repair work in the mill

Shamli News: गन्ना भुगतान नहीं होने पर किसानों ने मिल में मरम्मत का कार्य रुकवाने की चेतावनी दी

Sat, 28 Sep 2024 03:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
If sugarcane payment is not made, farmers warned to stop repair work in the mill
शामली। त्रिवेणी समूह द्वारा अधिग्रहण किए जाने के बाद अपर दोआब चीनी मिल शामली की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को पेराई सत्र 2022-23 का बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर संजीव शास्त्री लिलौन के नेतृत्व में किसानों ने चीनी मिल शामली के प्रशासनिक कार्यालय भवन परिसर में दोपहर दो बजे बेमियादी धरना शुरू कर दिया। किसानों का नेतृत्व कर रहे संजीव शास्त्री लिलौन ने कहा कि मांगे पूरी न होने तक बेमियादी धरना जारी रहेगा। उन्होंने शामली चीनी मिल की शनिवार से मरम्मत कार्य बंद कराने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

चीनी मिल परिसर में किसानों के बेमियादी धरने की सूचना पर मिल के यूनिट हैड प्रदीप सल्लार, गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह, सतीश बालियान, उप महाप्रबंधक दीपक राणा मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की। लेकिन किसान नहीं माने। संजीव शास्त्री लिलौन ने कहा कि पेराई सत्र 2022-23 का बकाया गन्ना भुगतान मिल की ओर से जारी नहीं किया तो आंदोलित किसान शनिवार को शामली मिल के मरम्मत कार्य को ठप करा देंगे।
विज्ञापन

बेमियादी धरने में प्रभात मलिक, वेसर प्रधान, अंकित पंवार, विरेंद्र, अरविंद झाल, सतवीर सिह मूंछ, धर्मेंद्र सिंह, राजीव मुखिया, साेराम सिह भैंसवाल, संजीव मौजूद रहे। एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सर्वखाप समन्वय किसान मंच के पदाधिकारियों और खाप चौधरियों की बैठक शनिवार को शाम चार बजे कलक्ट्रेट सभाकक्ष में होगी। जिसमें शामली, ऊन, थानाभवन मिल के गन्ना विभाग के अफसर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed