{"_id":"6352f852e2bd1821fe3ce8fd","slug":"if-raided-without-co-on-information-of-gambling-and-betting-then-the-inspector-will-bathe-shamli-news-mrt6106286156","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआ और सट्टे की सूचना पर सीओ के बिना छापा मारा तो इंस्पेक्टर नपेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुआ और सट्टे की सूचना पर सीओ के बिना छापा मारा तो इंस्पेक्टर नपेंगे
विज्ञापन

बागपत। जुआ व सट्टे की सूचना मिलने पर सीओ के बिना पुलिसकर्मियों ने छापा मारा तो थाना प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके अलावा दीपावली के त्योहार के चलते सात दिन तक केवल गंभीर अपराधों के आरोपियों के यहां ही पुलिस दबिश देगी। एसपी नीरज कुमार जादौन ने यह निर्देश सभी सीओ और थाना प्रभारियों को जारी किए हैं।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने जारी किए पत्र में कहा है कि दीपावली पर जुआ और सट्टे की काफी सूचनाएं पुलिस को मिलनी शुरू हो गई है। इन पर थाना स्तर से औपचारिकता निभाने के लिए पुलिस कर्मियों को भेज दिया जाता है और वह गैर जिम्मेदाराना तरीके से दबिश देते हैं। इस कारण कई बार कोई न कोई घटना हो जाती है। सभी थाना प्रभारी सूचना मिलने पर थाना स्तर से कोई कर्मचारी नहीं भेजेंगे। सूचना को पहले पुख्ता किया जाएगा और उसके बाद सीओ के नेतृत्व में दबिश दी जाएगी। एसपी ने साफ कहा है कि अगर उनके संज्ञान में ऐसी सूचना पर थाने से दबिश देने की जानकारी मिली तो थाना प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।