फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   If payment is made to the contractor without building the road, Jal Nigam will be responsible: DM

सड़क बनाए बिना ठेकेदार को भुगतान किया तो जल निगम होगा जिम्मेदार : डीएम

Sat, 28 Oct 2023 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 28 Oct 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
If payment is made to the contractor without building the road, Jal Nigam will be responsible: DM
शामली। कलक्ट्रेट सभागार में प्रधान संगठन की बैठक में डीएम ने जल निगम के अधिकारियों से कहा कि बिना सड़क बनाए यदि ठेकेदार का भुगतान किया तो उनपर कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रधानों ने भी डीएम के सामने विभिन्न समस्या को उठाकर निस्तारण करने की मांग की।
विज्ञापन


शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रविंद्र सिंह की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा मनरेगा में सामग्री अंश से कार्य कराने की अनुमति, ग्राम पंचायत की आय से संबंधित रिपोर्ट उपलब्ध कराने, ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा, राशन कार्ड ना बनने संबंधी, गोशालाओं का भुगतान, टंकी कार्य के कारण ग्राम की सड़कें खराब होने आदि मुद्दे बताए गए। डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सोनी को अपात्र को हटाते हुए पात्र का नाम जोड़ने के निर्देश दिए। पूर्ति निरीक्षकों अपने-अपने क्षेत्र में बैठक करने के निर्देश दिए। गोशालाओं का भुगतान के संबंध में जहां-जहां भी भुगतान नहीं हुआ है, प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को दिए। साथ ही पशुचर की भूमि से अवैध कब्जा हटाने के संबंध में राजस्व टीम को निर्देशित किया गया कि निशानदेही ना कर अवैध कब्जा हटाया जाए।
विज्ञापन

निर्देश दिए की जहां-जहां भी गोशालाओं के पास पशुचर की भूमि अटैच नहीं है वहां पर देखा जाए और उस भूमि पर पशुओं के लिए नेपियर घास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। टंकी कार्य के कारण जो सड़कें खराब हुई है उनको ठीक करने के निर्देश दिए। डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी मुद्दे आए हैं उन पर समय से कार्रवाई सुनिश्चित हो। एएसपी द्वारा ग्राम पंचायतों में अपराध नियंत्रण हेतु सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था करने के लिए कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रंजीत सिंह, एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम शामली विनय प्रताप सिंह भदौरिया, एसडीएम कैराना स्वप्निल कुमार यादव, डीपीआरओ मनोज यादव, जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सोनी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जसवंत सिंह, अध्यक्ष संदीप मलिक, प्रवक्ता शिवकुमार प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed