{"_id":"65c53c4ce3e2e2d2020b6de4","slug":"if-line-loss-is-not-reduced-the-responsibility-will-fall-on-the-junior-engineer-shamli-news-c-26-1-sal1002-116105-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: लाइन लॉस कम नहीं होने पर अवर अभियंता पर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: लाइन लॉस कम नहीं होने पर अवर अभियंता पर गिरेगी गाज
विज्ञापन
शामली। बार-बार चेतावनी के बाद भी ऊर्जा निगम के अधिकारी लाइन लॉस कम नहीं करा पा रहे हैं। लखनऊ में हुई बैठक में यूपी के पॉवर कॉरपोरेशन के चेयरमैन ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द लाइन लॉस कम करने को कहा है। वहीं शामली के विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के एक्सईएन ने अवर अभियंताओं को नोटिस जारी करने की तैयारी कर ली है।
ऊर्जा निगम के अधिकारियों का प्रयास है कि लाइन लॉस को कम से कम किया जाए ताकि लोगों को अधिक से अधिक बिजली दी जा सके। इसके लिए विभागीय अधिकारी अभियान भी चला रहे हैं। लखनऊ में अधिकारियों की हुई बैठक में विद्युत वितरण खंड चतुर्थ में लाइन लाॅस कम नहीं होने पर चेयरमैन ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही एक्सईएन रवींद्र प्रकाश को लाइन लॉस को कम करने के निर्देश दिए।
एक्सईएन रवींद्र प्रकाश ने बताया कि उनके क्षेत्र के इमाम गेट में लाइन लॉस 51 से 62, टाउन 1 में 36 से 39 और कोतवाली में 46 से 59 प्रतिशत तक है, जो काफी कम है। अवर अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं कि दस दिन के अंदर लाइन लॉस कम करें, वरना कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जल्द ही लापरवाही बरतने वाले अवर अभियंताओं को नोटिस भी जारी किए जाएंगे। इसके अलावा एक्सईएन ने बिजली चोरी कम करने को भी कहा है।
विज्ञापन
-छह टीमें कर रही छापामारी
एक्सईएन ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया गया है। छह टीमें छापामारी कर रही हैं, बिजली चोरों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। उधर, अभियान के तहत टीम ने कैराना, झिंझाना क्षेत्र में 20 के कनेक्शन काटे। कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।