फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   If development took place in Shamli, then the price of land increased

शामली में विकास हुआ तो बढ़ गए जमीन के दाम

Sat, 05 Mar 2022 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
If development took place in Shamli, then the price of land increased
शामली शहर के बाहर पूर्वी यमुना नहर किनारे विकसित होती कॉलोनी। - फोटो : SHAMLI
शामली में विकास हुआ तो बढ़ गए जमीन के दाम
विज्ञापन

शामली। जिला बनने के बाद से ही शहर का विस्तार लगातार हो रहा है। लेकिन जब से शहर के चारो तरफ से हाइवे निर्माण के साथ अन्य विकास योजनाएं शुरू हुई हैं, तब से जमीन के दाम आसमान छूने लगे हैं। लोगों का रुझान शामली कसबे और आसपास के क्षेत्र की तरफ लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में जमीन यहां आवासीय ही नहीं बल्कि व्यवसायिक रुप में भी लगातार विकसित की जा रही है।
जिले में दिल्ली-सहारनपुर, मेरठ-करनाल और पानीपत-खटीमा हाईवे के निर्माण का काम चल रहा है। दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेस-वे, अंबाला-शामली इकनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेस-वे के निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही शामली के चारों ओर बाईपास का निर्माण भी हो रहा है। इनके आस-पास कृषि भूमि पर अब आवासीय कॉलोनियां विकसित हो रही हैं। पूर्वी यमुना नहर के किनारे भी कई कॉलोनियां बसाई जा रही हैं। ऐसे में जिले में कृषि और आवासीय भूमि के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। शहर के पांच से सात किमी के दायरे में गोहरनी, मुंडेट, बधेव, खेड़ीकरमू, टिटौली, सिंभालका, बलवा, रेलपार, बनत, शामली शहर, लिलौन गांव के आसपास कृषि भूमि में प्लाट काट दिए गए हैं।
विज्ञापन

कैराना रोड पर सबसे ज्यादा बढ़े भूमि के दाम
पिछले करीब 10 वर्षों में शहर का विस्तार होने पर सबसे ज्यादा रेट कैराना रोड पर बढ़े हैं। यहां 70 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तक भूमि के रेट पहुंच गए हैं। इसका कारण औद्योगिक क्षेत्र का करीब होना माना जा रहा है। सहारनपुर और मुजफ्फरनगर रोड पर 25 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तक भूमि के दाम पहुंच गए हैं। मेरठ रोड पर भूमि की कीमतें 20 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तक पहुंच गई हैं। दिल्ली रोड पर भी भूमि की कीमतें करीब 25 हजार रुपये मीटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2014 से नहीं बढ़ा कृषि भूमि का सर्किल रेट
जिले में वर्ष 2014 से कृषि भूमि का सर्किल रेट नहीं बढ़ा है। लेकिन कृषि भूमि की कीमतों में लगातार वृद्घि हो रही है। इसकी वजह शहर के बाहर बसाई जा रही कॉलोनियां हैं। शहर में अब जरूरत के मुताबिक भूमि नहीं है। ऐसे में लोग शहर से बाहर भूमि खरीदकर मकान बना रहे हैं। जिसकी वजह से कृषि भूमि के दामों में वृद्घि हुई है।
शामली शहर के मार्गों पर दुकान, कार्यालय व गोदाम के न्यूनतम सर्किल रेट, दरें प्रति वर्ग मीटर
भैंसवाल रोड मंडी तक 52 हजार, 50 हजार, 48 हजार रुपये
माजरा रोड-भिक्की मोड़ 60 हजार, 50 हजार, 48 हजार रुपये
टंकी रोड मूयर सिनेमा से एमएसके रोड तक 52 हजार, 50 हजार, 48 हजार रुपये
दिल्ली-सहारनपुर रोड बनत गोहरनी सीमा 30 हजार, 26 हजार, 24 हजार रुपये
एसटी तिराहे से रेलवे फाटक तक 52 हजार, 50 हजार, 48 हजार रुपये
रेलवे फाटक से शिव मूर्ति तक 98 हजार, 80 हजार, 70 हजार रुपये
शिव मूर्ति से वर्मा मार्केट तक 90 हजार, 85 हजार, 70 हजार रुपये
वर्मा मार्केट से फव्वारा चौक तक 90 हजार, 75 हजार, 70 हजार रुपये
फव्वारा चौक से रोडवेज बस अड्डे तक 82 हजार, 75 हजार, 70 हजार रुपये
नगर पालिका रोड 72 हजार, 68 हजार, 65 हजार रुपये
वर्मा मार्केट से हनुमान मंदिर गेट 75 हजार, 70 हजार, 60 हजार रुपये
नगर पालिका गेट से चीनी मिल तक 75 हजार, 70 हजार, 60 हजार रुपये
सुभाष चौक से लेकर रेलवे स्टेशन 90 हजार, 85 हजार, 70 हजार रुपये
मिल रोड से लेकर बुढ़ाना रोड तक 80 हजार, 75 हजार, 70 हजार रुपये
बुढ़ाना रोड से रोडवेज बस अड्डे तक 90 हजार, 75 हजार, 70 हजार रुपये
बुढ़ाना रोड पर रेलवे फाटक तक 65 हजार, 60 हजार, 52 हजार रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed