फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   If children are healthy then healthy India will be built: CDO

बच्चे स्वस्थ होंगे तो स्वस्थ भारत का होगा निर्माण : सीडीओ

Sat, 14 Sep 2024 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 14 Sep 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
If children are healthy then healthy India will be built: CDO
शामली क्षेत्र के गांव कुडाना  में  राष्ट्रीय पोषण माह के  तहत कार्यक्रम में बच्चो का अंन्न प्
शामली। गांव कुड़ाना में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण पंचायत का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों को अन्नप्राशन कराया। वहीं गर्भवती महिलाओं को पोषण संबंधी जानकारी देते हुए मोटे अनाज के लाभ बताए हुए कहा कि यदि बच्चे स्वस्थ होंगे तो स्वस्थ भारत का निर्माण होगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा तीन स्टॉल तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक स्टाल लगाया गया था। कार्यक्रम में स्टाल का निरीक्षण करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने मोटे अनाज द्वारा निर्मित रेसिपी की प्रशंसा की एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुपोषित बच्चों को दी जानी वाली मेडिसिन किट का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चे देश का भविष्य होते है। इनके पोषण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य की उचित देखरेख की जानी चाहिए।
विज्ञापन

उन्हाेंने बच्चों की शाला पूर्व शिक्षा पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता पर बल दिया तथा आंगनबाड़ी कर्मचारियों को बच्चों के पोषण के साथ-साथ शिक्षा का भी ध्यान रखने हेतु जागरूक किया। गांव के लोगों को बच्चों को फास्ट फूड से दूर रखने एवं हरी सब्जियों एवं मौसमी फलों का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी बाबर खान ने कहा कि यदि प्रत्येक परिवार शिक्षा स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक रहेगा तो इससे स्वस्थ समाज की नींव पड़ेगी। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य एवं आहार की महत्ता पर विशेष बल दिया। पोषण पंचायत कार्यक्रम में पांच गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं पांच बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कुड़ाना ने कुपोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के बाद पोषण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी बाबर खान, ग्राम प्रधान कुड़ाना संतरेश, प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी ममता देवी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed