फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   If action is not taken against untrained doctors, they will protest at CMO office

Shamli News: अप्रशिक्षित डॉक्टरों पर कार्रवाई न हुई तो सीएमओ कार्यालय पर करेंगे आंदोलन

Mon, 20 May 2024 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 20 May 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
If action is not taken against untrained doctors, they will protest at CMO office
थानाभवन। राष्ट्रीय किसान आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद निर्वाल ने कहा कि थानाभवन में चल रहे फर्जी अस्पतालों एवं बिना डिग्री के डॉक्टरों द्वारा ऑपरेशन करने वाले के खिलाफ अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वह सीएमओ दफ्तर पर आंदोलन करते हुए अनिश्चतकालीन धरना देंगे।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में विनोद निर्वाल ने कहा वे संगठन के कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए थानाभवन में आए थे। उन्होंने किसानों के गन्ना भुगतान को लेकर जिला गन्ना अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों से वार्ता कर किसानों का भुगतान दिलाए जाने की मांग की है। जनपद भर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा खुलेआम किया जा रहे भ्रष्टाचार को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जनपद में बिना डिग्री वाले डॉक्टर के द्वारा खुलेआम धड़ल्ले से ऑपरेशन किए जा रहे हैं। लेकिन ऐसे लोगों पर वीडियो वायरल होने के बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग कोई कार्रवाई नहीं करता।
विज्ञापन

उन्होंने थानाभवन में स्थित एक अस्पताल पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि हाल ही में एक महिला के बच्चे की मौत हुई थी। इससे पहले एक बुजुर्ग की मौत हुई हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई के नाम पर अस्पताल को सील कर दिया था, लेकिन सील को दोबारा खोल दिया गया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अप्रशिक्षित डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य अधिकारी कार्रवाई नहीं करते तो वे सीएमओ कार्यालय पर धरना देंगे। इस अवसर पर छोटा, अशोक, विनोद, बिलाल अहमद, राव मुबस्सीर, अजीत पूरणमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed