फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Idgah Imam Maulana Rashid Nurul Hasan appealed to the people of Muslim community to cooperate

ईदगाह इमाम मौलाना राशिद नुरूल हसन ने मुस्लिम समुदायें के लोगों से सहयोग की अपील

Tue, 24 Mar 2020 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Idgah Imam Maulana Rashid Nurul Hasan appealed to the people of Muslim community to cooperate
कांधला मंगलवार को मौहल्ला शेखजादगान स्थित सुप्रसिद्ध इस्लामिक धर्मगुरू ईदगाह के इमाम हजरत मौलाना राशिद नुरूल हसन ने अपने आवास पर आयोजित प्रैस वार्ता में कहा कि देश बुरे वक्त के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में मुस्लिम समुदायें के लोगों की जिम्मेदारी बन जाती है कि अपनी व आस पास के लोगों की सुरक्षा को लेकर अपने मकानों के भीतर रहे। साफ सफाई के साथ आस पास के लोगों को कोरोना वायरस जैसे गंभीर रोग के विषय में जागरूक करते रहे। उन्होने कहा कि सुरक्षा के ऐतबार से नमाज के दौरान ज्यादा लोग एक स्थान पर एकत्रित न हो, नमाज के दौरान मास्क व आदि सुरक्षा युक्त संसाधनों को प्रयोग करे। नमाज के लिये थोडी - थोडी संख्या में लोग अलग अलग स्थान पर नमाज अता कर सकते है। उन्होने कहा कि प्रशासन व शासन भी लाक डाउल के चलते कस्बे के लोगों की सुख सुविधा का विशेष ध्यान रखें। पुलिस व प्रशासन को सहयोग करना जरूरी है। ताकि आमजन को किसी भी तरह की परेशानी न हो सके। उन्होने कहा कि सउदी अरब सहित विभिन्न देशों से आने वाले लोगों को भी भारत सरकार का सहयोग करते हुए देशवासीयों व परिवारजनों तथा कस्बे के लोगों की सुरक्षा के लिये अपनी जांच कराकर कोरोना लडने में सहयोग दे। उन्होने कहा कि दस से कम उम्र के बच्चों को मस्जिद में न जाने दे। अपने पडोस के गरीब परिवारों की ऐसे में हालात में आगे आकर मदद करे।  --------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed