{"_id":"5e0655758ebc3e87dd3c8be0","slug":"idgah-ground-remains-deserted-shamli-news-mrt4608633145","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईदगाह का मैदान रहा सूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईदगाह का मैदान रहा सूना
विज्ञापन
कैराना में जामा मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करते नमाजी
- फोटो : SHAMLI
कैराना। नागरिक संशोधन कानून के विरोध के चलते पिछले सप्ताह जुमे की नमाज के बाद युवकों के हंगामे के बाद इस बार पुलिस ने ईदगाह के पास इमामगेट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। सुबह 10 बजे ईदगाह का मैदान पूरी तरह खाली था। जुमे की नमाज के बाद भी ईदगाह के मैदान पर कोई नहीं पहुंचा।
पिछले सप्ताह जुमे की नमाज के बाद शाम करीब तीन बजे ईदगाह के मैदान में हजारों युवकों ने नारेबाजी की थी। मौके पर एसडीएम डा. अमित पाल शर्मा व सीओ प्रदीप सिंह ने भीड़ को समझाया था, लेकिन भीड़ नारेबाजी करते हुए बाजारों की ओर जाने लगी थी। अधिकारियों ने भीड़ से आगे पहुंचकर उन्हें बामुश्किल वापस भेजा था। इस मामले में कोतवाली में तीन नामजद सहित 700 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था।
--------
कांधला तिराहे पर सुरक्षा तैनात
पिछले जुमे को कांधला तिराहे पर भी कई बार भीड़ इकट्ठा होने की बाते सामने आने पर पुलिस दौड़ लगाती रही थी। इस बार कांधला तिराहे पर क्यूआरटी के अलावा पीएसी के जवान भी तैनात किए गए थे। कांधला तिराहे पर सुबह 10 बजे से ही जवानों की तैनाती के बीच बाजार पूरी तरह खुले थे। लोग अपने अपने कामों में लगे थे। जुमे की नमाज के बाद भी कांधला तिराहे पर कोई हलचल नहीं थी। तीतरवाड़ा चुुंगी, मेंढ़की दरवाजा, खुरगान रोड, बिसातियान आदि बाजारों में लोग अपने कामों में व्यस्त रहे।
विज्ञापन
-
बाजारों में चहल-पहल, मुस्लिम महिलाओं ने भी की खरीदारी
कैराना। पुलिस प्रशासन जुमे की नमाज को देखते हुए पूरी तरह अलर्ट था। पिछले जुमे को एक वर्ग के लोगों ने दुकानें बंद रखी थी, लेकिन इस बार जुमे पर कैराना के सभी बाजार पूरी तरह खुले थे। दोनों समुदाय के व्यापारी रोज की तरह आपस में हंसते बोलते रहे। दोपहर करीब एक बजे मीना मार्केट में महिलाएं बच्चों को साथ लेकर खरीदारी कर रही थी। इस बार कैराना के सभी बाजारों में हर रोज की भांति पूरी तरह चहल पहल रही।