{"_id":"5e25f5ef8ebc3e4b2427b6a9","slug":"i-was-not-kidnapped-i-went-myself-shamli-news-mrt464897985","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने पहुंचा लापता हुआ युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने पहुंचा लापता हुआ युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरा अपहरण नहीं हुआ, मैं खुद ही गया था
थानाभवन। दो पहले लापता हुआ व्यक्ति सोमवार को स्वयं थाने पहुंच गया। उसने बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था, वह स्वयं ही चला गया था। व्यक्ति के मिलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
क्षेत्र के गांव खेड़ा जाटान निवासी जय सिंह दो दिन पहले ठिरवा गांव में अपने दोस्त यशपाल के घर आया था। शाम को दोनों खेतों में गए थे। इस दौरान जय सिंह ने कहा कि वह खेत पर ही सो जाएगा। जय सिंह को पास की ही एक ट्यूबवेल पर बने कमरे में छोड़कर यशपाल घर चला आया। जब सुबह यशपाल खेत पर पहुंचा तो वहां से जय सिंह लापता था। यशपाल ने परिजनों के साथ मिलकर काफी देर तक जय सिंह को तलाश किया। लोगों को जय सिंह के जूते, मोबाइल, टोपी एक थैले में खेत के पास ही रखे हुए मिले। इस पर लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। जिसके बाद यशपाल ने थाने में अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड के साथ दिनभर जय सिंह को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
सोमवार को जय सिंह स्वयं थाने पहुंच गया। उसने थाना प्रभारी प्रभाकर कैंत्युरा को बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था। जिसके चलते वह स्वयं ही वहां से कच्चीगढ़ी गांव चला गया था। लापता के मिलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।