फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   I Tehsil Day Friadion REDUX

तहसील दिवस में रहा फरियादियों का टोटा

Thu, 08 Dec 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 08 Dec 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
I Tehsil Day Friadion REDUX
Tehsil Day - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली/ऊन/कैराना। तहसील दिवस पर मौसम के खराब होने का असर दिखाई दिया। कलक्ट्रेट में आयोजित शामली तहसील दिवस में मात्र 15 शिकायतों में से मौके पर दो का निस्तारण किया गया। ऊन तहसील में 10 शिकायत प्राप्त हुईं, इनमें से एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। कैराना तहसील दिवस में 26 शिकायतों में से 15 का मौके पर निस्तारण किया गया।   
विज्ञापन


डीएम कातहसील दिवस कैराना तहसील में होने से ज्यादातर अफसर उनके साथ रहे। नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल पंद्रह शिकायतों में से मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण हो पाया।
विज्ञापन


इस अवसर पर  तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।  ऊन में तहसील दिवस में  एसडीएम विजय प्रकाश ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील दिवस में मात्र दस शिकायती पत्र  प्राप्त हुए, मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं किया गया। कैराना तहसील में डीएम सुजीत कुमार के समक्ष कुल 26 शिकायतों में से 15 फरियादियों की मौके पर शिकायतों का निस्तारण किया गया। उन्होंने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

शत प्रतिशत बच्चों को स्कूल भेजें
कैराना। जिलाधिकारी  सुजीत कुमार की अध्यक्षता में तहसील सभाकक्ष में सर्व शिक्षा अभियान पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें शहर से गांव  तक हर बच्चे को स्कूल आने के  लिए प्रेरित करने पर बल दिया गया। गोष्ठी में डीएम ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को स्कूल आने के लिए प्रेरित करें।

बच्चे शिक्षित होंगे, तो देश आगे बढे़गा। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वह अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान रखें। उन्होंने जिले के अधिकारियों से कहा कि अपने अपने क्षेत्र में बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए जिम्मेदारी को समझें। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर, एबीएसए और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाए
कैराना। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 26 शिकायतें आई, जिनमें से पांच का मौके पर निस्तारण कराया गया। बाकी शिकायतों को एक सप्ताह में निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया। 

डीएम ने कहा कि तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से कराया जाए। जहां कहीं जमीन संबंधी विवाद हैं, उनके निस्तारण में पूरी गंभीरता बरतें। इस दौरान उसमें भूरा निवासी ताहिर ने राशन डीलर के खिलाफ शिकायत की। गांव पठेड निवासी तेलू ने सरकारी हैंडपंप खराब होने की शिकायत की।


साजिदा निवासी बधुपुरा ने जनेश्वर मिश्र ग्राम विकास योजना में पक्का मकान बनवाने, महमूद अली निवासी मलकपुर ने चकरोड की पैमाइश कराने, सुखपाल निवासी किशोरपुर ने गांव में राशन की दुकान का प्रस्ताव कराए जाने और नरेश निवासी किशोरपुर ने चकरोड को कब्जा मुक्त कराये जाने की मांग की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल, सीएमओ विनीता अग्निहोत्री, एसडीएम भानु प्रताप यादव और तहसीलदार सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed