फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   I am Khaki: Poetry written by IPS officer ,sukirti madhav mishra of UP is becoming fiercely viral on social media

मैं खाकी हूं: यूपी के आईपीएस अधिकारी द्वारा लिखी कविता सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है वायरल

Mon, 27 Dec 2021 11:48 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 27 Dec 2021 11:48 AM IST
सार

यूपी के आईपीएस अधिकारी द्वारा लिखी हिंदी कविता 'मैं खाकी हूं' का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक आईएएस अधिकारी ने इसे ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं जब भी इस कविता को पढ़ता और सुनता हूं, दिल रोमांच से भर जाता है। इस ट्वीट के बाद से इस क्लिप को लगातार रीट्वीट और लाइक किया जा रहा है। 

विज्ञापन
I am Khaki: Poetry written by IPS officer ,sukirti madhav mishra of UP is becoming fiercely viral on social media
सुकीर्ति माधव, एसपी शामली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आईपीएस अधिकारी सुकीर्ति माधव मिश्रा द्वारा लिखी एक हिंदी कविता 'मैं खाकी हूं' इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। आईएएस अधिकारी अवनीश सरन ने आईपीएस अधिकारी की इस कविता को ट्विटर पर टवीट किया है। इसके बाद से इस कविता को पांच हजार से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं इस बेहतरीन कविता के लिए आईपीएस अधिकारी की भी जमकर सराहना की जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आईएएस अधिकारी अवनीश सरन ने रविवार को आईपीएएस अधिकारी सुकीर्ति माधव मिश्रा द्वारा अपने अंदाज में पढ़ी गई एक कविता - 
मैं खाकी हूं,
होली में, रमजान में, देश के सम्मान में, 
अडिग कर्तव्यों की अविचल परिपाटी हूं।
कभी आहत हूं, कभी चोटिल हूं, 
और कभी, 
तिरंगे में लिपटी हुई, 
रोती-सिसकती छाती हूं,

मैं खाकी हूं। 
कविता का एक वीडियो क्लिप ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं जब भी पढ़ता और सुनता हूं, दिल रोमांच से भर जाता है। इस ट्वीट को लगातार  रीट्वीट और लाइक किया जा रहा है। 

विज्ञापन


मुंबई के ज्वाइंट कमिश्नर विश्वास नांगरे पाटिल ने भी सुकीर्ति माधव मिश्रा द्वारा लिखी कविता पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं खुद आईपीएस अधिकारी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने भी इसे अपने ट्विटर हैंडल पर रिट्वीट किया है, और अधिकारियों को धन्यवाद किया है। आईपीएस सुकीर्ति माधव मिश्रा वर्तमान में एसपी शामली के रूप में तैनात हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल हैदराबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल नेशनल पुलिस एकेडमी से पास होने वाले युवा आईपीएस अफसरों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया था। प्रधानमंत्री ने युवा आईपीएस अफसरों से उनके अनुभव के बारे में भी बातचीत की थी। उस दौरान मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस आदित्य मिश्रा को प्रधानमंत्री के सामने बोलने का मौका मिला तो उन्होंने अपने साथी कोरोना वॉरियर देवेंद्र चंद्रवंशी को याद करते हुए 'मैं खाकी हूं' कविता सुनाई थी। तब से यह कविता काफी चर्चा में आ गई थी।


यह कविता मैंने मेरठ में ट्रेनिंग के दौरान अपने साथियों को श्रद्धांजलि देने के लिए लिखी थी। कविता को सभी लोगों का बहुत प्यार मिला। इससे काफी खुश हूं। - सुकीर्ति माधव, एसपी शामली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed