{"_id":"60f7c7f45e24610aae376b9d","slug":"husband-wife-died-in-shamli-after-cart-turned-over-into-river-teenager-saved-by-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: शामली में नदी में डूबने से दंपती की मौत, भतीजे को ग्रामीणों ने बचाया, भैंसा-बुग्गी पलटने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: शामली में नदी में डूबने से दंपती की मौत, भतीजे को ग्रामीणों ने बचाया, भैंसा-बुग्गी पलटने से हुआ हादसा
Wed, 21 Jul 2021 12:39 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:39 PM IST
सार
खेत पर चारा लेने के लिए भैंसा बुग्गी से जा रहा था वापसी में आते समय कृष्णा नदी को पार करते हुए पानी के भाव के कारण भैंसा-बुग्गी के पलट जाने से उसके नीचे दबने से दंपत्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि भतीजे को गांव के लोगों ने बचा लिया।
विज्ञापन
शामली में हादसा, नदी में डूबने से मौत, मौके पर जमा ग्रामीण,
- फोटो : Amar Ujala shamli
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में मंगलवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में एक दंपती की मौत हो गई। वहीं घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने उनके भतीजे को सकुशल बाहर निकाल लिया। बताया गया कि पति पत्नी भतीजे को साथ लेकर चारा लेने के लिए गए थे।
विज्ञापन
इसी दौरान कृष्णा नदी पार करते वक्त भैंसा-बुग्गी पलट गई और तीनों लोग हादसे का शिकार हो गए। वहीं बुग्गी के नीचे दबने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव मतनावली निवासी दंपत्ति खेत से चारा लाते समय कृष्णा नदी को पार करते वक्त भैंसा-बुग्गी के पलट जाने से हादसे का शिकार हो गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव मतमावली निवासी नीटू अपनी पत्नी रूबी, भतीजे गौतम के साथ खेत पर चारा लेने के लिए भैंसा बुग्गी से जा रहा था वापसी में आते समय कृष्णा नदी को पार करते हुए पानी के भाव के कारण भैंसा बुग्गी के पलट जाने से उसके नीचे दबने से दंपत्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि भतीजे को गांव के लोगों ने बचा लिया। सूचना पर गांव में पुलिस मौके पर जमा है।