{"_id":"609d67fa8ebc3e47792b8ee2","slug":"husband-accused-of-murdering-woman-arrested-shamli-news-mrt538217715","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार
शामली। झिंझाना थाना पुलिस ने गांव पुरमाफी में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद किया गया है।
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि बुधवार सुबह झिंझाना थाना गांव पुरमाफी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां पिंकी (35) पत्नी अनुज का शव पड़ा हुआ मिला। इस घटना में मृतका के पति ने खुद पर भी फावड़े से प्रहार किया था, जिसमें वह घायल हो गया था।
मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर अनुज के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी अनुज को शामली के निजी अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर चालान कर दिया गया है।