फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hurt by molestation, Madrasa student commits suicide by consuming poison

Shamli News: छेड़छाड़ से आहत मदरसे की छात्रा ने जहर खाकर जान दी

Tue, 14 Nov 2023 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 14 Nov 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hurt by molestation, Madrasa student commits suicide by consuming poison
चौसाना (शामली)। क्षेत्र के एक गांव में एक युवक द्वारा आए दिन छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो और फोटो को वायरल करने की धमकी देने से आहत मदरसे में पढ़ने वाली छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने देर रात आरोपी तालिब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

छात्रा के पिता द्वारा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 13 साल की बेटी गांव के ही मदरसे में पढ़ती थी। गांव का ही एक युवक बेटी के साथ पिछले एक साल से छेड़छाड़ करते हुए परेशान कर रहा था। आरोप है कि अब वह उसकी अश्लील वीडियो और फोटो आदि वायरल करने की धमकी दे रहा था। इसी से आहत छात्रा ने मंगलवार सुबह करीब चार बजे जहर खाकर जान दे दी। मामले की सूचना पाते ही पुलिस के अलावा एएसपी ओपी सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि मृतका के परिजनों ने तालिब को नामजद करते हुए तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया था छेड़छाड़ का मुकदमा
वर्ष 2022 में आरोपी ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि एक माह से आरोपी छात्रा को उसकी अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। साथ ही कोर्ट में चल रहे मामले में अपने पक्ष में बयान देने का भी दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed