{"_id":"6692ec5858cb9e3ce7081bf6","slug":"humidity-troubled-people-people-hoped-for-rain-shamli-news-c-26-1-smrt1048-124422-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: उमस ने किया परेशान, लोगों को बारिश की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: उमस ने किया परेशान, लोगों को बारिश की आस
Sun, 14 Jul 2024 02:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 14 Jul 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
शामली गर्मी में जाती युवतिया
शामली। जिले में लोगों को गर्मी व उमस से राहत नहीं मिल पा रही है। बारिश न होने से लोग चिपचिपाहट वाली गर्मी से परेशान है। सुबह से ही तेज धूप निकलने से लोग को गर्मी से जूझना पड़ा। दोपहर बाद धूप के साथ बीच-बीच में कुछ देर के लिए आसमान में हल्के बादल छाते है तो लोगों को बारिश की आस जगती है, लेकिन बाद में फिर से तेज धूप आ जाती है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन न होकर 34 डिग्री सेल्सियस बना रहा जबकि न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।
जिले में बारिश न होने से लोग गर्मी व उमस से बेहाल है। लोगों को बारिश का इंतजार हैं। आसमान में बादल तो छा जाते है, लेकिन बिन बरसे ही चले जाते हैं। शनिवार सुबह को पहले आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन साढ़े छह बजे से ही तेज धूप निकल गई। धूप निकलने के साथ ही मौसम में उमस बन गई। उमस भरी गर्मी में लोग पसीना पसीना रहे और चिपचिपाहट बनी रही। दोपहर में तेज धूप निकलने के साथ ही उमस भी बढ़ गई, जिससे लोगों को गर्मी से जूझना पड़ा। सड़क व बाजारों में दोपहर के समय लोग छाता लगाकर गर्मी से बचाव करते हुए दिखाई दिए।
साथ ही दोपहर में बाजार में लोगों की आवाजाही भी कम रही। दोपहर बाद धूप के साथ ही बीच-बीच में कुछ देर के लिए आसमान में हल्के बादल भी छाए रहे। पिछले 24 घंटे में जिले के तापमान की स्थिति देखे तो दिन के अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन न होने से स्थिर बना रहा जबकि रात के न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस बना रहा।