फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Humidity in the morning made the weather pleasant in the afternoon

सुबह उमस ने किया बेहाल, दोपहर में मौसम सुहावना

Tue, 21 Sep 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Humidity in the morning made the weather pleasant in the afternoon
ामली मौसम में छाये बादल - फोटो : SHAMLI
सुबह उमस ने किया बेहाल, दोपहर में मौसम सुहावना
विज्ञापन

शामली। सुबह से भीषण गर्मी के बाद मंगलवार दोपहर मौसम अचानक बदल गया। हवा के साथ बूंदाबांदी हुई, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। शाम तक बादल छाए रहे।
मंगलवार को सुबह से ही गर्मी काफी अधिक रही। धूप चढ़ने के साथ ही उमस बढ़ती चली गई, जिससे लोग परेशान हो उठे। दोपहर बाद करीब तीन बजे मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। इसके बाद कुछ देर के लिए बूंदाबांदी हुई। कृषि विज्ञान केंद्र शामली के वैज्ञानिक डॉ. विकास मलिक ने बताया कि हवा ज्यादा तेज नहीं थी। साथ ही बूंदाबांदी भी कम ही हुई। ऐसे में फसलों को कोई नुकसान नहीं है। बारिश के साथ हवा चलती तो धान, गन्ने की फसल को काफी नुकसान होता। चिकित्सकों ने बार-बार बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed