फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   hum vikas karatein hain, bjp failati hai nafrat : Akhilesh

हम विकास कराते हैं, भाजपा फैलाती है नफरत- अखिलेश 

Fri, 03 Feb 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
hum vikas karatein hain, bjp failati hai nafrat : Akhilesh
कैराना में जनसभा में पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश। - फोटो : अमर उजाला
शामली। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कैराना जनसभा में भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हम विकास कराते हैं, जबकि भाजपा नफरत फैलाने का काम करती है। भाजपा वालों को भगवान ने कैसी जुबां दी है, जब देखो खराब ही बोलते हैं। बजट पर कहा कि गरीब, किसान, मजदूर और मुसलिमों को कुछ नहीं मिला। मुजफ्फरनगर दंगा और कैराना पलायन पर भी उन्होंने भाजपा पर प्रहार किए। 
विज्ञापन

शामली जिले के तीनों प्रत्याशियों के समर्थन में बृहस्पतिवार को कैराना में जनसभा हुई। अपराह्न करीब पौने चार बजे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंच पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने करीब 23 मिनट भाषण दिया। इस दौरान उनके निशाने पर भाजपा और बसपा रही। भाजपा को उन्होंने नफरत फैलाने वाली पार्टी कहा। मुजफ्फरनगर दंगे के बारे में कहा कि उस घटना का हमें बहुत दुख हुआ और पीड़ितों की भरपूर मदद की गई, मगर भाजपा नेताओं ने लोगों में खाई पैदा करने का काम किया। कैराना पलायन पर कहा कि भाजपा नेता ने 346 परिवारों के पलायन की जो सूची जारी की थी,  वह जांच में फर्जी साबित हुई। क्योंकि रोजगार के लिए लोग शहरों से बाहर जाते हैं।
विज्ञापन

 

नोटबंदी पर भी केंद्र सरकार की जमकर खिंचाई की और कहा कि गरीब जनता को लाइन में खड़ा कर दिया, लाइन में लगे लोगों की मौत भी हुई। हमने उन परिवारों की मद्द भी की, लेकिन भाजपा वालों ने कुछ नहीं किया। कालाधन लाने और भ्रष्टाचार मिटाने के दावे करने वाली भाजपा बताए कि उनके दावों का क्या हुआ। कालाधन आया नहीं, भ्रष्टाचार मिटा नहीं, 15-15 लाख रुपये खातों में आने का वादा भी खोखला साबित हुआ। वहीं, बसपा पर प्रहार करते हुए कहा कि पत्थर की मूर्तियां बनाने वालों को अब जनता पसंद नहीं करती है। उन्होंने कहा कि नकदी के चक्कर में बसपा ने कितने ही नेताओं को बाहर कर दिया। पत्थर का हाथी जहां खड़ा और बैठा था, आज भी वहीं पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए हमने कांग्रेस से हाथ मिलाया और बड़ा दिल दिखाते हुए कांग्रेस को 105 सीटें दीं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने लोहिया आवास, लैपटॉप, साइकिल, पेंशन, बेरोजगारी भत्ता वितरण के साथ ही भविष्य में स्मार्ट फोन, प्रेशर कूकर, एक लीटर घी और मिल्क पाउडर देने का वादा भी किया। अपने मुख्यमंत्री काल के दौरान की विकास योजनाओं का भी खूब गुणगान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed