{"_id":"57571da54f1c1bb05d9c5924","slug":"hukum-singh-mp-today-can-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सूची जारी कर सकते हैं सांसद हुकुम सिंह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सूची जारी कर सकते हैं सांसद हुकुम सिंह
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Wed, 08 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कैराना से पलायन करने वालों की सूची भाजपा सांसद हुकुम सिंह आज जारी कर सकते हैं। इसी मुद्दे पर वह शामली नगरपालिका में प्रेसवार्ता करेंगे। सूत्रों की मानें तो पूर्व में सांसद ने 250 हिंदू परिवारों के पलायन की बात कही थी, मगर सूची में संख्या 250 से ज्यादा भी हो सकती है।
भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने एक सप्ताह पूर्व प्रेसवार्ता के दौरान ही दावा किया था कि कैराना में बदमाशों ने आतंक और भय का माहौल बना रखा है, जिसकी वजह से कैराना से व्यापारियों के साथ ही तमाम वर्गों के लोग मजबूरी वश पलायन कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि खासकर कश्यप समाज के लोगों को निशाना बनाकर वारदातें की जा रही हैं।
उनमें अकबरपुर सुन्हेटी की महिला से गैंगरेप के बाद हत्या तथा अलीपुर में कश्यप समाज के लोगों के बिटौडे़ तथा खलिहानों में आग लगाने की घटना ताजा उदाहरण बताया था। कैराना से दो साल के भीतर 250 हिंदू परिवार पलायन कर चुके हैं। क्योंकि कैराना में रंगदारी न देने पर तीन व्यापारियों की हत्या से लेकर लगातार संगीन वारदातें हो रही हैं। कैराना और आसपास क्षेत्र के गांवों में भी भय और आतंक का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
भाजपा जिला मीडिया प्रवक्ता डॉक्टर मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार को दोपहर 11 बजे सांसद हुकुम सिंह नगरपालिका सभाकक्ष में पत्रकारों से वार्ता करेंगे।
कैराना पलायन पर गंभीरता बरते शासन
कांधला। गांव किवाना में मंगलवार को हुई बैठक में भाजपा के मंडलाध्यक्ष संजीव मलिक ने कहा कि कैराना क्षेत्र से हिंदू समाज के सैकड़ों लोगों का पलायन करना चिंता का विषय है। किसी भी स्थान से किसी परिवार का पलायन न हो इसके लिए शासन को कदम उठाने चाहिए। बैठक में वक्ताओं ने मथुरा कांड के लिए शासन प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते हुए घोर निंदा की।
बैठक में 2017 में होने वाले विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पूर्ण बहुमत वाली सरकार लाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में दो महामंत्री, चार उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष, एक मीडिया प्रभारी, चार मंत्री, 36 सदस्य तथा 14 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए। बैठक में नीरज मलिक, अशोक चौहान, ब्रह्मपाल, धनवीर सिंह, डॉ. शिव कुमार, मांगेराम मलिक, नीरज उपाध्याय, प्रमोद सैनी, दीपक, कंवरपाल व संता सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गुंडागर्दी ने पैदा किए खराब हालात
क्षेत्र में बढ़ती गुंडागर्दी ने काफी समय से कैराना क्षेत्र के हालात बद से बदतर कर दिए। कारोबार चौपट हो गया, प्रापर्टी के दाम धड़ाम हो गए। दो साल पूर्व मुकीम काला गैंग ने कैराना के व्यापारियों से रंगदारी मांगने और मांग पूरी न होने पर हत्या करके सनसनी फैलाई। आपराधिक घटनाएं पहले भी होती थीं, मगर मुकीम काला ने जिस तरह कहर बरपाया, उसने क्षेत्र में दहशत फैला दी। मुकीम काला के नाम पर भी रंगदारी मांगी जाने लगीं। इसका कारण रहा कि कैराना में व्यापारियों का दम घुटने लगा और मजबूरी में पलायन का कदम उठाना पड़ा।