फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Huge crowd gathered in UP roadways buses

यूपी रोडवेज बसों में उमड़ी भारी भीड़

Tue, 24 Aug 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Huge crowd gathered in UP roadways buses
शामली रोडवेज बस अडडे पर बस में चढने के लिये यात्रियो की भीड - फोटो : SHAMLI
शामली। मंगलवार को हुई प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने के लिए सुबह- दोपहर और शाम के समय आने जाने के लिए अभ्यर्थियों की यूपी रोडवेज बसों में भीड़ उमड़ पड़ी। इससे रोडवेज की आय में चालीस प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई है और शामली रोडवेज डिपो को एक लाख बीस हजार रुपये की अतिरिक्त आय हुई।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए हापुड़ जिले के छात्र-छात्राओ का परीक्षा केंद्र शामली और शामली जिले के छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र सहारनपुर बनाया गया था। हापुड़ समेत कई जिले से 11 हजार 385 परीक्षार्थी शामली जिले में परीक्षा देने के लिए आए थे। सुबह, दोपहर, शाम हापुड़ समेत कई जिलों से शामली आने वाले और शामली से सहारनपुर जाने वाले परीक्षार्थियों की रोडवेज बसों में भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

शामली रोडवेज बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि मंगलवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में छात्र- छात्राओं के यूपी रोडवेज बसों में यात्रा करने से 4 लाख बीस हजार रुपये की आय हुई है। मंगलवार को यूपी रोडवेज की आय में 40 फीसदी यानि एक लाख बीस हजार रुपये की अतिरिक्त आय हुई है। प्रतिदिन शामली रोडवेज डिपो की मात्र तीन लाख रुपये की आय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
5 हजार 131 महिलाओं ने की निशुल्क यात्रा
शामली। शामली रोडवेज बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि रक्षाबंधन पर 5 हजार 131 महिलाओं ने दो लाख 88 हजार 676 रुपये की निशुल्क यात्रा की है। 22 अगस्त को रक्षाबंधन पर 79 हजार 682 रुपये की कुल आय हुई थी। सोमवार को तीन लाख रुपये से अधिक की आय हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed