फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   How will the sports talents of students develop without sports teachers?

Shamli News: बिना खेल शिक्षक कैसे निखरेंगी छात्र-छात्राओं की खेल प्रतिभाएं

Sun, 28 Jul 2024 01:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 28 Jul 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
How will the sports talents of students develop without sports teachers?
शामली। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिताएं होनी है। खेल शिक्षक है नहीं और खेलों में हिस्सा भी लेना है। ऐसे में शिक्षकों के अभाव में शुरू होने वाले इन मुकाबलों का रिजल्ट क्या होगा, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। इस बार भी कुछ विद्यालयों के होनहार बिना खेल शिक्षक के ही खेल प्रतिभाओं में अपना दम दिखाएंगे।
विज्ञापन

जनपद में 20 राजकीय माध्यमिक विद्यालय संचालित है। इनमें से विद्यार्थियों की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए केवल 3 राजकीय स्कूलों में ही खेल शिक्षक तैनात है। जिसके चलते अन्य स्कूलों में खेल शिक्षकों की कमी होने के कारण प्रतिभाएं दम तोड़ती नजर आ रही है। जबकि सरकार की ओर से एक स्कूल एक खेल योजना के तहत खेल प्रतिभाओं को निखारने के निर्देश जारी है, लेकिन स्कूल स्तर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर संसाधन नहीं मिल पा रहे है। जबकि 2024-25 का खेल कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। इस बार मंडल स्तरीय प्रतियोगिताएं भी जनपद शामली में ही होनी है।
विज्ञापन

इन स्कूलों में है खेल शिक्षक
जनपद में केवल राजकीय इंटर कॉलेज कांधला, राजकीय इंटर कॉलेज बलवा और राजकीय इंटर कॉलेज इस्सोपुर खुरगान में ही खेल शिक्षक तैनात है।
जनपद के राजकीय स्कूलों में खेल शिक्षकों की बड़ी संख्या में कमी है, अन्य स्कूलों के खेल के इच्छुक खिलाड़ियों को पास के खेल स्टेडियम और जिन स्कूलों में खेल शिक्षक तैनात है वहां पर तैयारी कराने की व्यवस्था कराई जाएगी। -जेएस शाक्य, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed