फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   How will the pit be free in a low budget

गड्ढा मुक्त करने के लिए जिले की 157 सड़कें, अवमुक्त बजट 36 लाख रुपये

Wed, 19 Aug 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
How will the pit be free in a low budget
शामली। जिले में सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने के नाम पर शासन से मात्र 36 लाख रुपये की धनराशि मिली है। सवाल यह है कि इतने कम बजट से जिले की सभी सड़कें कैसे गड्ढा मुक्त हो पाएंगी।
विज्ञापन

जिले की 157 सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने के लिए 238.18 लाख रुपये मांग के सापेक्ष सिर्फ शासन से 36 लाख रुपये की धनराशि लोकनिर्माण विभाग को प्राप्त हुई है। विभाग ने बरसात में क्षतिग्रस्त जिले की 157 सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त योजना में शामिल करके शासन को 15 मई को 238.18 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन शासन से मिले 38 लाख की धनराशि से काफी सड़कें गड्ढ़ा मुक्त होने से वंचित रह जाएंगी। इतना ही नहीं लोक निर्माण विभाग बरसात खत्म होने के बाद सितंबर के दूसरे सप्ताह में गड्ढा मुक्त करने का अभियान चलाने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

जिले के लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह ने कहा कि जिले की सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने के लिए शासन से बहुत कम धनराशि स्वीकृत की गई है। यह धनराशि जिले के प्रमुख मार्गों के निर्माण पर ही खर्च हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से ओर धनराशि जारी करने का काम किया जाएगा
फोटो
शामली। भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल का कहना है कि कोरोना काल के चलते सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के नाम पर शासन ने धनराशि की कटौती की है, किंतु शासन स्तर से गड्ढा मुक्त करने के नाम पर जिले को और अधिक धनराशि जारी करने का प्रयास किया जाएगा।

गड्ढ़ा मुक्त होनी हैं जिले की ये प्रमुख सड़कें
मुजफ्फरनगर-थानाभवन मार्ग, कैराना- खतौली मार्ग, कैराना-झिंझाना-ऊन थानाभवन मार्ग, कैराना-खुरगान, सुन्हेटी, बरनावी मार्ग, बाबरी- रायपुर, पंवार खेड़ा, तितारसी, चौसाना से मुंडेट मार्ग, बिडौली-चौसाना मार्ग, ऊन-चौसाना मार्ग से टोडा गंगारामपुर, खेडकी-शामली-श्यामला होते ऊन चीनी मिल, चौसाना बसी चुधियारी, शामली, श्यामला मार्ग, हिंड धनेना, मादलपुुर, जंधेडी, गढीपुख्ता मार्ग, मेरठ-करनाल मार्ग से झाल सल्फा, मतनावली मार्ग, बाबरी से भंदौड़ा मार्ग, सिभांलका से बलवा होते दिल्ली- सहारनपुर मार्ग, काबडौत से भाजू मार्ग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed