{"_id":"6633e019b755cbd6750a4ce4","slug":"how-will-the-municipal-body-shine-in-the-cleanliness-survey-when-there-are-heaps-of-filth-shamli-news-c-26-1-smrt1048-120459-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: स्चच्छता सर्वेक्षण में कैसे चमकेगी नगर निकाय, जब लगे हैं गंदगी के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: स्चच्छता सर्वेक्षण में कैसे चमकेगी नगर निकाय, जब लगे हैं गंदगी के ढेर
Fri, 03 May 2024 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 03 May 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
थाना भवन में कूडे से अटा पडा नाला
शामली/जलालाबाद/गढ़ीपुख्ता/ऊन। जिले में एक बार फिर स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए नगर निकायों में तैयारी शुरू हो गई है, लेकिन शहर व कस्बों में जगह-जगह कूड़े कचरे के ढेर लगे हैं, जिनसे उठने वाली दुर्गंध लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। बृहस्पतिवार को जिले की निकायों की पड़ताल की तो इसी तरह की स्थिति सामने आई।
शामली के मोहल्ला पंसारियान में सड़क किनारे कूड़े का ढेर लगा हुआ था। गोशाला रोड पर बैंड मार्केट के पास शौचालय का दरवाजा टूटा हुआ मिला। टाइल्स भी क्षतिग्रस्त थी और गंदगी पसरी हुई थी। शौचालय के पास दुकान करने वाले नितिन का कहना है कि शौचालय में गंदगी होने के कारण हर समय दुर्गंध आती रहती है। नितेश कुमार, असगर का कहना है कि शहर के बीच बहने वाले मुख्य नाले की सफाई न होने से गंदगी भरी हुई है।
जलालाबाद नगर पंचायत में कचरे के निस्तारण का प्रबंध नहीं है, जिस कारण कस्बे की मुख्य मार्गों किनारे और क्षेत्र की खाली स्थानों पर कूड़ा डाला जा रहा है। चारों और कूढ़ों के ढेर संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा रहे हैं। कस्बे के बाईपास जैन मंदिर मार्ग, कृष्णा नदी किनारे, लुहारी मार्ग, दखौड़ी मार्ग स्थित कृष्ण नदी किनारे आदि स्थानों पर कचरे के बड़े ढेर लगे हुए हैं। जिसमें यहां से निकल भी दूभर हो जाता है।
विज्ञापन
ऊन कस्बे में नौतना पट्टी में नाले में ऊपर तक कूड़ा भरा हुआ है। कस्बा निवासी विकास कहना है कि नाले की सफाई बहुत दिन से नहीं हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप चौधरी का कहना है कि रोस्टर बनाकर सफ़ाई कराई जा रही हैं। जय सिंह पट्टी में नाले की सफाई हो गई हैं। अभी रविदास पुरी वाले नाले की सफाई कराई जा रही है।
गढ़ीपुख्ता कस्बे में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कस्बे के मोहल्ला रैदासपुरी में बलधारी, मुकीम के घर के पास से जा रहे नाले में गंदगी का अंबार लगा है। डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क के पास हरीपुर रोड पर सड़क किनारे गंदगी फैली हुई है। इसी रोड पर दोनों ओर नाले में गंदगी से अटे हुए है। योगी बाबा कमलनाथ ने बताया नगर पंचायत को कई बार ज्ञापन देकर भी सड़क से गंदगी हटाने एवं नाले की सफाई करने की मांग की गई, लेकिन नगर पंचायत इसकी और कोई ध्यान नहीं दे रही है। कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट सामने गुजरने वाला नाला गंदगी से अटा हुआ है। स्वास्थ्य केंद्र के अंदर शौचालय के पास परिसर में जगह जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
झिंझाना कस्बे में डेरी चौक से लेकर बिड़ौली बस अड्डे तक दोनों तरफ के नालों में ऊपर तक सिल्ट तथा कूड़ा अटा हुआ है। शफकत हुसैन, बिलाल, मोनू, शमशाद अली, कासिम राना, महबूब मिर्जा सरण सैनी का कहना है कि नाले की सफाई हुए छह माह से अधिक हो चुके हैं। नालों में गंदगी के कारण संक्रमण फैलने का भी खतरा बना हुआ है। दूसरी ओर बिडौली बस अड्डे से चंदनपुरी वाले नाले में घास उग गई है। घास के कारण यह पता नहीं चलता कि यहां पर नाला है। कस्बे के बीचों बीच स्थित देवी मंदिर के सामने नाला ओवर फ्लो होने से मेन बाजार की नालियों में पानी भरना आम बात हो गई है।
नगर निकायों को साफ स्वच्छ बनाने के लिए नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नगर निकायों में स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किए जाने की तैयारी चल रही है। इस बार प्रयास ये है कि प्रदेश और देश में जिले की सभी नगर निकायों को अच्छी रैंक मिले।
- आशीष कुमार, डीपीएम स्वच्छ भारत मिशन