फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   How to start the project, there is more garbage and less land

कैसे शुरु होगी शामली-कैराना में ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन परियोजना

Fri, 15 Apr 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
How to start the project, there is more garbage and less land
शामली में भैंसवाल रोड पर कूड़े का ढेर। - फोटो : SHAMLI
शामली। स्वच्छ भारत मिशन के तहत करोड़ों रुपये की लागत से शामली और कैराना में प्रस्तावित 50-50 टन प्रतिदिन खाली भूमि न मिलने से निर्माण एजेंसी काम शुरु नहीं कर पा रही है। परियोजना 31 मार्च तक पूरी होनी थी, लेकिन अभी तक काम शुरू भी नहीं हुआ है। कैराना और शामली नगर पालिका परिषद कूड़ा उठवाने में हीलाहवाली बरत रही है।
विज्ञापन

जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शामली नगर पालिका परिषद में प्रस्तावित 50-50 टन प्रतिदिन ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन परियोजना गत 10 अक्तूबर 2021 को स्वीकृति हुई थी। शासन से शामली की परियोजना के लिए 3.83 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई थी। इसी प्रकार कैराना नगर पालिका क्षेत्र में प्रस्तावित 50 टन ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना की स्वीकृति गत 12 अक्तूबर 2021 में हुई थी। इस परियोजना के लिए 4.73 करोड़ रुपये की स्वीकृत करते हुए सी एंड डीएस को निर्माण एजेंसी नामित किया था। निर्माण एजेंसी को शामली नगर पालिका परिषद की 50 टन ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना के लिए 1.91 करोड रुपये और कैराना नगर पालिका के 2.36 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गई थी। शामली और कैराना की परियोजना पूरा करने के लिए गत 31 मार्च 2022 निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन

छह माह में पूरी होगी परियोजना
शासन द्वारा परियोजनाओं को पूरा करने की तिथि खत्म हुए 15 दिन बीत चुके हैं। साइट पर पड़े कूड़े का निस्तारण शामली और कैराना नगर पालिका परिषद द्वारा न किए जाने से परियोजना का कार्य अधर में लटका पड़ा है। कैराना और शामली नगर पालिका परिषद में 50- 50 टन प्रतिदिन ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना का निर्माण एजेंसी सी एंड डीएस के परियोजना प्रबंधक रवि प्रताप सिंह ने बताया कि शामली और कैराना में प्रस्तावित 50-50 टन प्रतिदिन ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना के लिए साइट पर बड़ी मात्रा में कूड़ा पड़ा होने से कार्य नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में शामली और कैराना नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारियों से कई बार मिलकर कूड़ा हटाने के लिए अनुरोध कर चुके है, लेकिन कूड़ा नहीं हटा। अभी हाल में तीन दिन पूर्व कलक्ट्रेट में शामली-कैराना नगर पालिका के ईओ की बैठक लेकर परियोजनाओं की समीक्षा की गई थी। दोनों ईओ ने बीस दिन का समय मांगा था। डीएम जसजीत कौर ने एक सप्ताह में मौके से कूड़ा हटाने निर्देश दिए थे। परियोजना प्रबंधक का कहना है कि कैराना और शामली नगर पालिका परिषद मौके से कूड़ा हटाकर उन्हें भूमि उपलब्ध करा दे, तो छह माह में परियोजना को पूरा करके हैंडओवर कर देंगे।

शामली नगर पालिका के ईओ सुरेंद्र सिंह का कहना है कि भैंसवाल रोड परियोजना स्थल पर ज्यादा कूड़ा पड़ा है। कूड़ा हटवाने के लिए ठेका छोड़ा गया है। जल्द ही कूडा हटाकर निर्माण एजेंसी को खाली भूमि उपलब्ध करा देंगे। वहीं कैराना नगर पालिका की ईओ मणि अरोड़ा का कहना है पोर्कलेन मशीन लगाकर कूड़ा उठाने का कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही कंपनी को भूमि उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed