फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Housing is government, rental employees

आवास हैं सरकारी, किराये पर बांट रहे कर्मचारी

Sat, 06 Jan 2018 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Sat, 06 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
Housing is government, rental employees
सामान ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
शामली में जिन आवासों को रेलवे ने अपने कर्मचारियों को रहने के लिए दिया, कर्मचारियों ने उन आवासों को अपनी कमाई का जरिया बना लिया। आवासों में खुद नहीं रहते हैं, बल्कि किराये पर देकर कमाई की जा रही है। मामले की शिकायत होने पर रेलवे अधिकारियों की टीम ने शामली रेलवे स्टेशन परिसर में आवासों की जांच की, तो पोल खुलकर सामने आ गई। इस दौरान एक दर्जन से ज्यादा आवासों में प्राइवेट लोग किराये पर रहने की बात सामने आई।
विज्ञापन
शामली रेलवे कालोनी में 200 से ज्यादा रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों के आवास हैं। शामली निवासी ज्ञानेंद्र मलिक ने नार्दन रेलवे के उच्चाधिकारियों को शिकायत भेजकर कहा कि रेलवे के आवासों को किराये पर दिया जा रहा है। इस पर दिल्ली मंडल रेलवे के उच्चाधिकारियों ने संयुक्त टीम गठित करके रेलवे कालोनी में आवासों की जांच कराने का निर्देश दिया। शुक्रवार दोपहर सहारनपुर से सीनियर सेक्शन इंजीनियर (सिग्नल) राजेश कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (वर्क्स) पीके सिंह, उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक पवन कुमार, सेक्शन इंजीनियर अतुल जिंदल और आरपीएफ के उपनिरीक्षक रेलवे कालोनी में आवासों की जांच करने पहुंचे। पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर दो बजे तक आवासों की जांच हुई। सेक्शन इंजीनियर पीके सिंह ने बताया कि आवासों में 10 से 12 प्राइवेट लोगों के किराये पर दिए जाने की शिकायत की गई थी। जिनमें चार पांच किराएदार रेलवे का आवास खाली करके अपना सामान लेकर चले गए है। शुक्रवार को हुई रेलवे आवासों की जांच रिपोर्ट तैयार करके दिल्ली मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन
किराये पर रहने वालों में मची भगदड़ रेलवे की संयुक्त टीम शुक्रवार दोपहर जब रेलवे कालोनी में आवासों की जांच करने पहुंची, तो कर्मचारियों के आवासों में किराये पर रहने वालों में भगदड़ मच गई। कई लोग इसी दौरान आवासों से अपना सामान समेटकर ट्रक में लादकर फरार हो गए। इसके चलते कई आवासों पर ताले लटके हुए मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
कई साल से चल रहा यह खेल शामली की रेलवे कालोनी के आवासों को किराये पर देने का खेल कई साल से चल रहा है। मालूम चला है कि कुछ कर्मचारियों ने अपने नाम आवास आवंटित होने के बावजूद उनमें रहना शुरू नहीं किया, क्योंकि वह शामली के आसपास के ही किसी गांव में रहते हैं। वहीं से अपनी ड्यूटी पर आते जाते हैं। वहीं, कुछ आवास ऐसे भी हैं, जो स्थानां
तरित हो चुके कर्मचारियों ने अपने कब्जे में लिए हुए हैं। उन कर्मचारियों का दूसरे रेलवे स्टेशनों पर स्थानांतरण हो गया, लेकिन यहां उनके परिवार सरकारी आवासों में ही रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed