{"_id":"62e420e05d19de07fa21db97","slug":"house-sunken-due-to-negligence-of-municipal-employees-shamli-news-mrt5990044151","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका कर्मचारियों की लापरवाही से धंसा मकान, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका कर्मचारियों की लापरवाही से धंसा मकान, हंगामा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। कस्बे के मोहल्ला खैल के लोगों ने नगरपालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आरोप लगाया कि सुनवाई नहीं होने से बारिश में एक मकान धंस गया। वहीं, अधिशासी अधिकारी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर पालिका कर्मचारियों की शिकायत कर समस्या के निस्तारण की मांग की।
नगर व क्षेत्र में शुक्रवार को हुई बारिश से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी रवि कुमार ने बताया कि वह पिछले एक वर्ष से नगर पालिका के चक्कर काटकर थक चुका है। उसके घर के बाहर नाली है। जिससे मोहल्ले के सभी घरों का पानी निकलता है। नाली टूटी होने के कारण उसके घर में पानी घुस जाता है। शुक्रवार को हुई बारिश से मोहल्ले का पानी उसके मकान में घुस गया। जिससे उसका मकान जमीन के धंस गया।
पीड़ित का कहना है कि उसका मकान कभी भी धराशायी हो सकता है। उसने नगरपालिका के कर्मचारियों पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया। मोहल्ले के विक्रांत डंगोरिया, रवि, गौरव, ललित, लोकेश, मनीष, संजय, विकास, श्रीनिवास, राजकुमार, श्याम कुमार, अमित, समेत आदि के साथ मिलकर हंगामा प्रदर्शन किया। वहीं, अधिशासी अधिकारी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करके समस्या के निस्तारण की मांग की है।