{"_id":"69541c6a6420b03cd0074b44","slug":"hotels-will-be-buzzing-with-activity-on-new-years-eve-and-people-are-busy-with-preparations-shamli-news-c-26-1-sal1002-156537-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिले में जल्द खुलेगा निजी स्वचलित परीक्षण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिले में जल्द खुलेगा निजी स्वचलित परीक्षण केंद्र
Wed, 31 Dec 2025 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिले के वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर है। अब वाहन फिटनेस का काम संभागीय परिवहन कार्यालय में नहीं होगा, बल्कि निजी स्वचलित परीक्षण केंद्र (एटीएस) पर किया जाएगा। परिवहन विभाग ने एक जनवरी से लागू होने वाले इस बदलाव की पूरी तैयारी कर ली है।
फिलहाल जिले में कोई भी एटीएस सेंटर मौजूद नहीं है, लेकिन अगले सप्ताह इसे जिले में ही स्थापित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इससे वाहन चालकों को समय पर और व्यवस्थित रूप से फिटनेस प्रमाणपत्र मिलने में सुविधा होगी।
शासन की नई नीति के अनुसार अब वाहन फिटनेस पूरी तरह स्वचलित प्रणाली से कराई जाएगी। नियमों के अनुसार किसी भी जिले में अधिकतम तीन एटीएस सेंटर खोले जा सकते हैं। एक जनवरी से एआरटीओ कार्यालय में वाहन फिटनेस नहीं कराई जाएगी। इसके बजाय वाहन स्वामी को सीधे एटीएस सेंटर पर जाकर फीस जमा करनी होगी, उसके बाद ही वाहन की फिटनेस जांच होगी।
विज्ञापन
आरटीओ कार्यालय में प्रतिदिन 65 से 75 वाहन फिटनेस के लिए आते थे। अधिकारियों ने बताया कि अब कंप्यूटर पर फीस जमा करने का विकल्प बंद कर दिया गया है, इसलिए लोग सीधे एटीएस सेंटर का रुख करेंगे। आरटीओ आने के बजाए अब प्राइवेट केंद्रों पर ही सुविधा मिलेगी।