Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hot water coming out of submersible pump, creating curiosity among villagers

Shamli: सबमर्सिबल से निकल रहा गर्म पानी, ग्रामीणों में बना कौतुहल, इसमें हो रहा प्रयोग

Sun, 18 Jan 2026 10:46 PM IST
प्रत्युष शर्मा न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, शामली
न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, शामली Published by: प्रत्युष शर्मा Updated Sun, 18 Jan 2026 10:46 PM IST
सार

कड़ाके की ठंड के बीच शामली के चौसाना में सबमर्सिबल बोरिंग से तेज गर्म पानी निकल रहा है, जो ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है। कई ग्रामीण गर्म पानी को नहाने में इस्तमाल कर रहे हैं, तो कई घरेलू कामों में। गर्म पानी को देखने के लिए दूसरे गांव से भी ग्रामीण पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
Hot water coming out of submersible pump, creating curiosity among villagers
सबमर्सिबल से निकलता गर्म पानी बना कौतुहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में चौसाना क्षेत्र के गांव जिजौला के मजरा अमलापुर में सबमर्सिबल बोरिंग से तेज गर्म भाप के साथ पानी निकलने का मामला सामने आया है। करीब आठ दिन से कपिल के घर लगे नल से असामान्य रूप से गर्म पानी आने से ग्रामीणों में कौतूहल के साथ चिंतित भी नजर आ रहे हैं। कपिल ने बताया कि पहले तो पहले पानी इतना ज्यादा गर्म था कि उस पर हाथ रखना भी मुश्किल हो रहा था। बाद में पानी का तापमान कुछ कम हुआ, लेकिन अब भी यह इतना गर्म है कि सीधे नहाना संभव नहीं है। लोग ठंडा पानी मिलाकर स्नान कर रहे हैं, वहीं कई ग्रामीण घरेलू कामों में भी इसी पानी का उपयोग कर रहे है। कपिल ने बताया कि बोरिंग करीब 15 साल पुराना है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पानी की जांच कराने की मांग की है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

आसपास के गांवों से भी पहुंच रहे लोग

गर्म पानी निकलने से आसपास के गांव के लोग भी देखने पहुंच रहे हैं। सर्दी के मौसम में गर्म पानी मिलने से कुछ लोगों को राहत जरूर मिल रही है, लेकिन दूसरी ओर यह सवाल भी उठ रहा है कि कहीं यह पानी किसी गैस, रासायनिक या अन्य भूगर्भीय कारणों से गर्म होकर तो नहीं आ रहा। यदि पानी दूषित हुआ, तो इससे गंभीर स्वास्थ्य का खतरा पैदा हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि सात मीटर पर दूसरा सबमर्सिबल का बोरिंग है, उससे सामान्य पानी निकल रहा है।


बोले ग्रामीण

कपिल ने बताया कि पानी का नहाने के साथ घरेलू काम में इस्तेमाल हो रहा है अभी तक कोई नुकसान नहीं हुआ है। कृष्णपाल का कहना है कि पानी की जांच होनी चाहिए ताकि परिवार या ग्रामीणों को पानी का इस्तेमाल करने से कोई नुकसान न पहुंचे। ओमपाल ने कहा कि वह और आसपड़ोस के लोग सर्दी में पानी का इस्तेमाल नहाने में कर रहे हैं। पानी गर्म करने की जरूरत नहीं पड़ रही है। बृजपाल का कहना है कि पानी का लोगों को जैसे ही जानकारी मिल रही है तो लोग पानी देखने आ रहे हैं। पानी की जांच होनी चाहिए।

कड़ाके की ठंड के बीच शामली के चौसाना में सबमर्सिबल बोरिंग से तेज गर्म पानी निकल रहा है, जो ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है। कई ग्रामीण गर्म पानी को नहाने में इस्तमाल कर रहे हैं, तो कई घरेलू कामों में। गर्म पानी को देखने के लिए दूसरे गांव से भी ग्रामीण पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed