{"_id":"6ace7d7e80af22a36c008697","slug":"hormone-related-tests-will-begin-at-the-district-hospital-this-week-shamli-news-c-26-1-sal1002-175995-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिला अस्पताल में इसी सप्ताह शुरू होंगी हार्मोन संबंधी जांचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिला अस्पताल में इसी सप्ताह शुरू होंगी हार्मोन संबंधी जांचें
Wed, 14 Oct 2026 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिला अस्पताल में मरीजों को हार्मोन संबंधी जांचों के लिए अब निजी पैथोलॉजी लैब के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अस्पताल की लैब में नई ऑटोमैटिक हार्मोन इम्यूनो से एनालाइजर मशीन लगाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसी सप्ताह मशीन से जांच शुरू करा दी जाएंगी। खास बात यह है कि मरीजों को ये सभी जांचें निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि मशीन का इंस्टॉलेशन पूरा हो चुका है। इसी सप्ताह जांच की सुविधा शुरू करा दी जाएगी। नई मशीन शुरू होने से थायराइड की टीएसएच, टी-3 और टी-4 जांच के साथ प्रजनन क्षमता से संबंधित हार्मोनल जांच, महिलाओं में पीसीओएस और विटामिन डी की जांच की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा मशीन की क्षमता और उपलब्ध जांचों के अनुसार कुछ ट्यूमर मार्कर संबंधी जांचें भी की जा सकेंगी।
जिले में हार्मोन संबंधी जांचों की सुविधा सीमित होने के कारण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती थी। कुछ मरीजों को जांच के लिए निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ता था, जबकि जटिल मामलों में मेरठ तक जाना पड़ता था। जिला अस्पताल में मशीन चालू होने से मरीजों का समय और खर्च बचेगा।