{"_id":"5fc29cc68ebc3eefa7774391","slug":"hope-of-expanding-the-border-of-kairana-and-kandhala-shamli-news-mrt5131768113","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना और कांधला के सीमा विस्तार की आस जगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना और कांधला के सीमा विस्तार की आस जगी
विज्ञापन
कैराना नगर पालिका का भवन
- फोटो : SHAMLI
कैराना और कांधला के सीमा विस्तार की आस जगी
शामली। शासन से नगर निकायों के सीमा विस्तार के प्रस्तावों को मंजूरी मिलने लगी है। जनपद की कांधला और कैराना नगर पालिकाओं के प्रस्ताव भी शासन स्तर पर लंबित है। करीब एक साल पहले दोनों के प्रस्ताव भेेजे गए थे, लेकिन इन पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। अब लोगों में कैराना और कांधला के सीमा विस्तार की आस जगी है।
शहरी से सटे इलाकों में नई बस्तियां विकसित हो रही हैं। इन बस्तियों में रहने वाले लोगों को पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सड़कों आदि की सुविधाएं पर्याप्त नहीं मिल पाती। शासन ने नगर निकायों के बाहरी बस्तियों में सुविधाएं देने के लिए शहरी क्षेत्रों के सीमा विस्तार के प्रस्ताव निकायों से मांगे थे। पिछले साल कैराना और कांधला नगर पालिका परिषद की ओर से सीमा विस्तार का प्रस्ताव भेजा गया। शासन में प्रस्ताव जाने के बाद भी सीमा विस्तार की अभी तक अधिसूचना जारी नहीं हुई। कांधला नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी राजबलि यादव ने बताया कि शासन में कांधला नगर पालिका परिषद की ओर से सीमा विस्तार का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन से मौजूदा बोर्ड का बैठक का प्रस्ताव, सीमा विस्तार में आने वाली भूमि के खसरा नंबर मांगे गए थे। बोर्ड बैठक का पुराना प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने नए बोर्ड का प्रस्ताव मांगा था जो अभी नहीं गया है। एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि एक साल पहले कैराना और कांधला नगर पालिका परिषद की सीमा विस्तार का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। सीमा विस्तार का प्रस्ताव शासन स्तर पर ही लंबित है।
आठ निकायों से नहीं भेजे गए प्रस्ताव
शामली। शासन ने पिछले वर्ष नगर निकायों से सीमा विस्तार के प्रस्ताव मांगे गए थे। इसमें केवल कैराना और कांधला ने ही प्रस्ताव भेजे, जबकि शामली नगर पालिका से प्रस्ताव नहीं गया। इसके अलावा झिंझाना, गढ़ीपुख्ता, थानाभवन, जलालाबाद, ऊन, बनत और एलम नगर पंचायतों से प्रस्ताव नहीं भेजे गए।
विज्ञापन
कैराना पालिका में इन क्षेत्रों को किया जाना था शामिल
पानीपत रोड, ब्लाक रोड, खुरगान रोड, झिंझाना रोड पर सुंदरनगर, गुलशननगर, अल्सफा कालोनी आदि शामिल को नगर पालिका परिषद में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा गया था। 2011 की जनगणना के अनुसार कैराना नगर पालिका परिषद की जनसंख्या 90 हजार है तथा वार्डों की संख्या 25 है।
--कांधला नगर पालिका में इन क्षेत्रों को शामिल करने का प्रस्ताव
- कांधला देहात में शामिल आट्टा, ईदगाह रोड, कैराना बाईपास बस्ती, कैराना रोड रामनगर, इदरीश कालोनी, मुुस्तफाबाद, इस्लामनगर आदि मोहल्लों को नगर पालिका में शामिल करने का प्रस्ताव है। कांधला पालिका में भी 25 वार्ड हैं तथा 2011 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या 46 हजार 796 है।