फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Honors of meritorious in educational institutions

मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देने का दूसरे दिन भी चलता रहा सिलसिला

Wed, 15 Jul 2020 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Honors of meritorious in educational institutions
सेंट आरसी स्कूल कैराना में सफलता प्राप्त करने पर खुशिया मनाती छात्राऐ - फोटो : SHAMLI
शामली। सीबीएसई 12वीं परीक्षा के घोषित हुए रिजल्ट के दूसरे दिन मंगलवार को भी मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देने और पुरस्कृत करने का सिलसिला चलता रहा। अधिकतर स्कूलों में छात्र-छात्राओं को अच्छा परिणाम प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सेंट आरसी में आंचल ने पाया पहला स्थान
सेंट आरसी कांवेंट स्कूल झिंझाना में आंचल तुहर 95 प्रतिशत, महक रानी 94 प्रतिशत और ज्योति खैवाल ने 93.2 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक प्रमोद कुमार सरोहा व प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन

एसडीएस में अमनदीप कौर प्रथम स्थान पर रहे
एसडीएस झिंझाना के प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने बताया कि 12वीं में स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा।सभी 45 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। छात्रा अमनदीप कौर ने 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।दीपांशी सरोहा 91.8 प्रतिशत अंको के साथ द्वितीय और छात्रा मान्या सरोहा ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। 13 छात्रों के अंकों का प्रतिशत 80 से 90 के बीच रहा। 12 छात्रों के अंको का प्रतिशत 70 से 80 और 13 छात्रों के अंको का प्रतिशत 60 से 70 के बीच में रहा। प्रधानाचार्य, प्रबंधक श्रीपाल आर्य और चेयरमैन डा.लोकेश तोमर ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसेंट में शशांक ने पाया पहला स्थान
डीसेेेंट पब्लिक स्कूल झिंझाना के प्रबंधक आरपी सिंह ने बताया कि सीबीएसई इंटर का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। शशांक कुमार ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, तुषार वशिष्ठ ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शशांक ने अंग्रेजी मे 97, हिंदी में 93 और रसायन शास्त्र में 95 अंक प्राप्त किए। तुषार वशिष्ठ ने गणित में 93, वंशिका ने पेंटिग में 97, तनु तायल ने शारीरिक शिक्षा में 97 अंक प्राप्त किए। प्रबंधक ने सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को बधाई दी। इस अवसर पर दिनेश कुमार और प्रवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
सिल्वर बेल्स के 88 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए
सिल्वर बेल्स पब्लिक शामली के प्रधानाचार्य डा. एके गोयल ने बताया कि 12वीं की परीक्षा में 276 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें 88 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। 45 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। स्कूल की टॉप 10 सूची में 28 विद्यार्थी शामिल रहे। स्कूल में सर्वाधिक अंक पाने वालों में अंग्रेजी में अभिनव गोयल एवं हुजैफा ने 100 अंक प्राप्त किए। गणित में अनंत गर्ग व अश्मित तायल ने 100 अंक , भूगोल में अभिनव गोयल व हुजैफा ने 99 अंक, अर्थशास्त्र में दिव्यम राजवंशी ने 99 अंक, राजनीति विज्ञान में अभिनव गोयल ने 98 अंक, फिजिक्स में उत्कर्ष गोयल ने 96 अंक, केमिस्ट्री में नैन्सी ने 98 अंक, जीव विज्ञान में प्रशांत कुमार राणा ने 97 अंक, अकांउटस में 95 अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य डा. एके गोयल, विद्यालय प्रबंधक अतुल बंसल ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
स्कॉटिश में 21 छात्रों के 95 प्रतिशत से अधिक अंक
स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल शामली की प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने बताया कि सीबीएसई 12वीं में स्कूल में 164 में 21 बच्चों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 56 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। स्कूल का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा। स्कूल चेयरमैन राजकुमार गर्ग, प्रधानाचार्य आशु त्यागी, निर्देशक राजीव गर्ग व रितेश गर्ग, कार्यकारी निर्देशक डा. प्रदीप त्यागी ने विद्यार्थियों को बधाई दी।

अमन जिंदल ने तीन विषयों में पाए 100 अंक
बीएसएम स्कूल शामली के प्रधानाचार्य राजकुमार धीमान ने बताया कि 12वीं में अमन जिंदल ने गणित, म्यूजिक व रसायन में 100-100 अंक, फिजिकल एजुकेशन में अमन जिंदल व नेहा मलिक ने 98, मार्केटिंग में मेघा गोयल ने 98, बिजनेस स्टडी नेहा मलिक ने 97, राजनीतिक विज्ञान में सिद्धार्थ राठी ने 96, हिस्ट्री में 95, इकोनोमिक्स में नीश ने 95, फिजिक्स में अनमोल जिंदल ने 95, इंगलिश में शायदा जेहरा बातुल ने 95, अकाउंटेसी में उन्नति वर्मा ने 94, हिंदी में सिद्धार्थ राठी ने 91 सोशोलोजी में विशी देशवाल ने 91 और कंप्यूटर में शायदा जेहरा ने 90 अंक प्राप्त किए। स्कूल चेयरमैन सूर्यवीर सिंह व प्रबंधक छाया सिंह ने मेधावी छात्रों को बधाई दी है।

शामली मदर लैड पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्र छात्राओ के साथ शिक्षक व स्कूल प्रबंधक

शामली मदर लैड पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्र छात्राओ के साथ शिक्षक व स्कूल प्रबंधक- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed