फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Home guard indecency with people under the influence of alcohol

शराब के नशे में होमगार्ड ने की लोगों से अभद्रता

Tue, 27 Jul 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Home guard indecency with people under the influence of alcohol
शामली। मंगलवार को धीमानपुरा स्थित रेलवे फाटक पर यातायात पुलिसकर्मियों के साथ शहर कोतवाली के होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई थी। आरोप है कि होमगार्ड ने शराब पी ली और नशे में आने जाने वाले लोगों से और दुकानदारों से अभद्रता शुरू कर दी। पहले तो लोगों ने वर्दी पहने होने के कारण उसे समझाया, लेकिन जब वह नहीं माना तो एक दुकानदार ने उसके साथ मारपीट की। यातायात पुलिसकर्मियों ने भी होमगार्ड को समझाने की कोशिश की,लेकिन वह नहीं माना। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और होमगार्ड को हिरासत में लेकर सीएचसी पर मेडिकल परीक्षण कराया। उधर, किसी व्यक्ति ने होमगार्ड की मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस का कहना है कि यातायात पुलिस की तरफ से होमगार्ड का मेडिकल कराया गया है। इस मामले में अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed