फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Home guard got 54 crore notice from income tax department

Shamli News: होमगार्ड को आयकर विभाग से मिला मिला 54 करोड़ का नोटिस

Wed, 12 Apr 2023 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Home guard got 54 crore notice from income tax department
- आयकर विभाग नई दिल्ली ने 2018 से बैंक खाते में लेनदेन होना बताया
विज्ञापन

- होमगार्ड ने डीएम, एसपी से मिलकर लगाई न्याय की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। डीएम कैंप कार्यालय पर तैनात होमगार्ड को बैंक खाते में 54 करोड़ रुपये का लेनदेन करने और आयकर जमा न करने का नोटिस मिला है। दिल्ली आयकर कार्यालय से मिले नोटिस को लेकर होमगार्ड व उसके परिवार में हड़कंप मचा है। होमगार्ड ने इस तरह के लेनदेन की जानकारी होने से इंकार करते हुए डीएम व एसपी को शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
- गांव कुड़ाना निवासी सोमपाल होमगार्ड है। वर्तमान में उनकी ड्यूटी डीएम कैंप कार्यालय पर चल रही है। मंगलवार को होमगार्ड ने डीएम रविंद्र सिंह से मिलकर बताया कि उसे रजिस्टर्ड डाक से नौ अप्रैल को आयकर विभाग नई दिल्ली के नाम से नोटिस मिला है। नोटिस में उनके नाम से बैंक खाते में 2018 से अब तक लगभग 54 करोड़ रुपये का लेनदेन होना बताते हुए आयकर जमा न किया जाना बताया है। होमगार्ड का कहना है कि उसके सिर्फ दो बैंक खाते हैं, जिनमें एक खाते में उनका वेतन आता है, जबकि दूसरा बैंक खाता कृषि संबंधी है। उनके पास लगभग छह बीघा खेती की जमीन है। इसके अलावा आय का कोई अन्य स्रोत नहीं है।
विज्ञापन

होमगार्ड का कहना है कि उसके दोनाें खाते में इतनी बड़ी धनराशि का लेनदेन नहीं हुआ है। नोटिस में दी गई तारीख के अनुसार वह 10 अप्रैल को दिल्ली आयकर कार्यालय में गए थे, जहां पर उसे एक अन्य बैंक खाते में 54 करोड़ का लेनदेन होना बताया है। वहां पर अधिकारियों ने उसके बयान भी लिए हैं। होमगार्ड ने कलेक्ट्रेट में डीएम रविंद्र सिंह को नोटिस मिलन की जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद एसपी अभिषेक से मिलकर मामले से अवगत कराया। एसपी ने साइबर सेल से मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed