फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Holy Child's team won the cricket match by six wickets

Shamli News: होली चाइल्ड की टीम ने छह विकेट से जीता क्रिकेट मैच

Sat, 05 Apr 2025 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Holy Child's team won the cricket match by six wickets
शामली में क्रिकेट मैच में विजेता टीम खुशी मनाते हुए। स्रोत आयोजक - फोटो : mathura
शामली। गांव मुंडेट खुर्द के निकट मैदान में बीएस एकेडमी में होली चाइल्ड सिंभालका और चौहान एकेडमी सहारनपुर के बीच किक्रेट मैच का आयोजन हुआ। इस मैच को होली चाइल्ड की टीम ने छह विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित क्रिकेट मैच में चौहान एकेडमी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए चौहान एकेडमी की टीम 33 ओवर में 141 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इशान ने सबसे अधिक रन 41 बाॅल में 41 रन बनाए जबकि गौतम बत्रा ने 61 बॉल में 33 रन बनाए। उज्जवल वत्स, अख्तर और जतिन ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी होली चाइल्ड की टीम 32 ओवर में चार विकेट खोकर 147 रन बनाएं और छह विकेट से मैच जीत लिया। अभिवनव ठाकुर ने सबसे अधिक 43 बॉल में 36 रन बनाएं जबकि अभिनव मलिक ने 49 बॉल में 32 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए गौतम बत्रा ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच जतिन रहे और बेस्ट बॉलर उज्जवल वत्स रहे। इस अवसर पर कोच शुभम तरार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed