फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Holidays for children studying in Anganwadi Centre till 14th

Shamli News: आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले बच्चों का 14 तक अवकाश

Thu, 09 Jan 2025 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 09 Jan 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Holidays for children studying in Anganwadi Centre till 14th
शामली। जिला कार्यक्रम अधिकारी बाबर खान ने बताया कि उप्र बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के निर्देश पर सभी परिषदीय सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त सीबीएसई, आईसीएससी व अन्य समस्त बोर्ड के हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित है।
विज्ञापन

जिले में अधिकांश आगनबाड़ी केंद्र प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष या कैंपस में बने विभागीय भवन में चल रहे हैं। विद्यालय में अवकाश होने के कारण केंद्र संचालन भी प्रभावित होता हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में भीषण शीतलहर के कारण आंगनबाड़ी केंद्र पर आने वाले तीन से छह वर्ष के बच्चों को ठंड से बचाव के लिए स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के मद्देनजर डीएम के अनुमोदन से 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोषित अवकाश में सभी आंगनबाड़ी केंद्र खुले रहेंगे और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं द्वारा हॉट कुक्ड फूड मील योजना का संचालन न कर अन्य आवश्यक सुविधाएं गृह भ्रमण, सामुदायिक गतिविधियां, टीकाकरण, ड्राई राशन का वितरण एवं पोषण ट्रेकर पर लाभार्थी फीडिंग और अन्य विभागीय कार्यों का निष्पादन पहले की तरह किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed